Home ExamsCTET हिंदी वर्णमाला में (स्वर से बनने वाले )महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

हिंदी वर्णमाला में (स्वर से बनने वाले )महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

by oscwpadmin
हिंदी वर्णमाला में (स्वर से बनने वाले )महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न- ‘वर्णमाला ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- विभिन्न वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं

प्रश्न- ‘वर्ण ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- वह छोटी सी छोटी ध्वनि के टुकड़े नहीं किए जा सकते, वर्ण या अक्षर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘भाषा’  की सबसे छोटी इकाई क्या है?

उत्तर- वर्ण या ध्वनि

प्रश्न- ‘वर्णों ‘ के कितने प्रकार हैं?

उत्तर- दो

  • स्वर
  • व्यंजन

प्रश्न- ‘स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण ‘स्वर ‘कहलाते हैं

प्रश्न- हिंदी भाषा में ‘स्वर ‘ मूलतः कितने होते हैं?

उत्तर- 11

प्रश्न- ‘अयोगवाह ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जो वर्ण न स्वर है और न ही व्यंजन| वर्णमाला में इन्हें स्वरों के बाद और व्यंजन के पहले रखा जाता है अयोगवाह कहलाते हैं

प्रश्न- ‘अयोगवाह ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 2

  • अं
  • अः

प्रश्न- ‘स्वर ‘ के कितने प्रकार हैं?

उत्तर- 6

  • 1-मात्रा/ उच्चारण-काल के आधार पर
  • 2-जीभ प्रयोग के आधार पर
  • 3-मुख- द्वार (मुख विवर )के खुलने के आधार पर
  • 4-ओंठों की स्थिति के आधार पर
  • 5-हवा के नाक व मुंह से निकलने के आधार
  • 6-घोषत्त्व के आधार पर

प्रश्न- “मात्रा/ उच्चारण-काल के आधार पर “स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

  • ह्रस्व स्वर
  • दीर्घ स्वर
  • प्लुत स्वर

प्रश्न- ‘ह्रस्व स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में कम समय (एक मात्रा का समय )लगता है ह्रस्व स्वर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘दीर्घ स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में ह्रस्व स्वर से अधिक समय (2 मात्रा का समय) लगता है दीर्घ स्वर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘दीर्घ स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 8

प्रश्न- ‘ह्रस्व स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘प्लुत स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में दीर्घ से भी अधिक समय लगता है| प्लुत स्वर स्वर कहलाते हैं

  • रा ऽ ऽ ऽ म

प्रश्न- जीभ के प्रयोग के आधार पर स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

  • अग्र स्वर
  • मध्य स्वर
  • पश्च स्वर

प्रश्न- ‘अग्रसर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में जीव का अग्रभाग काम करता है उन्हें अग्रसर कहते हैं

प्रश्न- ‘अग्रसर ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर-4

प्रश्न- ‘मध्य स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर-जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का मध्य भाग काम करता है उन्हें मध्य स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘मध्य स्वर’ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 1 (अ)

प्रश्न- ‘पश्च स्वर’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का पश्च भाग काम करता है उन्हें पश्च स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘पश्च स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 6

प्रश्न- ‘मुख्य द्वार के खुलने के आधार पर’  स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4

  • विवृत
  • अर्ध-विवृत
  • अर्ध- संवृत
  • संवृत

प्रश्न- ‘विवृत’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य -द्वार पूरा खुलता है उन्हें विवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘अर्धवृत्त’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य- द्वार आधा खुलता है उन्हें अर्धवृत्त कहते हैं

प्रश्न- ‘अर्धवृत्त’  की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4 (अ ऐ औ ऑ)

प्रश्न- ‘अर्ध-सवृत ‘किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य द्वार आधा बंद रहता है उन्हे अर्ध-सवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘संवृत’ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य द्वार लगभग बंद रहता है उन्हें संवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘संवृत ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4

प्रश्न- ‘ओंठों की स्थिति के आधार पर ‘स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- 2

  • अवृत्त मुखी
  • वृत्त मुखी

प्रश्न- ‘अवृत्त मुखी ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में ओंठ वृतमुखी या गोलाकार नहीं होते उन्हें अवृत मुखी कहते हैं

प्रश्न- ‘अवृत मुखी’  की संख्या कितनी है?

उत्तर- 6

प्रश्न- ‘वृत्त मुखी ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में ओंठ वृत्त मुखी या गोलाकार होते हैं उन्हें वृत्त मुखी कहते हैं

प्रश्न- ‘वृत्त मुखी ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 5

प्रश्न- ‘हवा के नाक व मुंह से निकलने के आधार पर ‘ स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- दो

प्रश्न- ‘निरनुनासिक स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में हवा केवल मुंह से निकलती है उन्हें निरनुनासिक स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘निरनुनासिक स्वर ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘अनुनासिक स्वर ‘किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में हवा मुंह के साथ-साथ नाक से भी निकलती है उन्हें अनुनासिक स्वर कहते हैं

  • अँ
  • आँ
  • इँ

प्रश्न- ‘अनुनासिक स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘घोषत्त्व के आधार पर ‘ स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- दो

  • घोष
  • सघोष

प्रश्न- ‘घोष ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन वर्णों के उच्चारण मे स्वर तंत्रियों में श्वास का कंपन होता है उन्हें घोष कहते हैं

प्रश्न- ‘सघोष ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में जब कंपन होता है उसे सघोष कहते हैं

Note- सभी स्वर सघोष होते हैं

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Related Articles