प्रश्न- हिंदी भाषा में कितनी उपभाषाऍं है?
उत्तर- 5
प्रश्न- हिंदी भाषा में कितनी बोलियाॅं हैं?
उत्तर- 18
प्रश्न- अपभ्रंश के कितने प्रकार हैं?
उत्तर- 7
प्रश्न- शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत कितनी उपभाषाऍं आती हैं?
उत्तर- 3 (पश्चिमी हिंदी , राजस्थानी हिंदी, पहाड़ी हिंदी)
प्रश्न- पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत कितनी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- 5 [कौरवी (खड़ीबोली ), हरियाणवी या बांगरू, ब्रजभाषा, बुंदेली , कन्नौजी ]
प्रश्न- पश्चिमी हिंदी की बोलियों को याद करने की ट्रिक – देली जी भाषा बोली गरू है ?
उत्तर-
देली – बुंदेली
जी – कन्नौजी
भाषा – ब्रज भाषा
बोली – खड़ीबोली (कौरवी )
गरू – बांगरू( हरियाणवी)
प्रश्न- कौरवी बोली और किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- खड़ीबोली
प्रश्न- हरियाणवी बोली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- बांगरू , देसवाली
प्रश्न- ब्रजभाषा बोली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- अंतर्वेदी
प्रश्न- बुंदेली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- बुंदेलखंडी
प्रश्न- कौरवी बोली के नामकरणकर्ता कौन है?
उत्तर- राहुल सांकृत्यायन
प्रश्न- मथुरा ,आगरा, अलीगढ़ ,बरेली के क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- ब्रजभाषा
प्रश्न- झांसी ,जालौन ,हमीरपुर ,होशंगाबाद में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- बुंदेली
प्रश्न- इटावा, फर्रुखाबाद ,पीलीभीत ,हरदोई, कानपुर में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- कन्नौजी
प्रश्न- राजस्थानी हिंदी भाषा के अंतर्गत कौन – कौन सी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- मारवाड़ी ,जयपुरी, मेवाती ,मालवी
प्रश्न- पहाड़ी हिंदी भाषा के अंतर्गत कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- कुमाऊनी , गढ़वाली
प्रश्न- अर्धमागधी अपभ्रंश के अंतर्गत कौन सी उपभाषा आती है?
उत्तर- पूर्वी हिंदी
प्रश्न- पूर्वी हिंदी में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- अवधी , बघेली , छत्तीसगढ़ी
प्रश्न- अवधी बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- कोसली, बैसवाडी
प्रश्न- छत्तीसगढ़ी बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- खल्टाही , लरिया
प्रश्न- बघेली बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- रीवाई
प्रश्न- मागधी अपभ्रंश के अंतर्गत कौन सी उपभाषा आती है?
उत्तर- बिहारी हिंदी
प्रश्न- बिहारी हिंदी उपभाषा में कितनी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- 3 (भोजपुरी ,मगही , मैथिली )
प्रश्न- राजस्थानी भाषा और बिहारी हिंदी भाषा के नामकरण कर्ता कौन है?
उत्तर- ग्रियर्सन
प्रश्न- भोजपुरी भाषा का नामकरण किसने किया?
उत्तर- रेमंड
प्रश्न- मैथिली भाषा का नामकरण कर्ता कौन है?
उत्तर- कोलब्रुक
प्रश्न- रीवा क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- बघेली
प्रश्न- बनारस, गोरखपुर क्षेत्र में कौन सी बोलियाॅं बोली जाती है?
उत्तर- भोजपुरी
प्रश्न- आकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- कौरवी , दक्खिनी
प्रश्न- उदासीन आकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- अवधी , बघेली
प्रश्न- ओकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- ब्रजभाषा ,बुंदेली , कन्नौजी , मारवाड़ी, कुमाऊनी, मालवी
प्रश्न- डिंगल भाषा का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- भाटभाषा
प्रश्न- पिंगल भाषा का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- नागभाषा
हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791
https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY