प्रश्न- व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर- व्यंजन- जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर वर्ण की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते हैं प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में “अ” स्वर मिला होता है “अ” के बिना व्यंजन का उच्चारण संभव नहीं है
प्रश्न- वर्णमाला में मूल व्यंजन वर्ण की संख्या कितनी है?
उत्तर- 33
प्रश्न- हिंदी वर्णमाला में मूलतः वर्णों की संख्या कितनी है?
उत्तर- 52
प्रश्न- व्यंजन के कितने प्रकार हैं?
उत्तर- 3
- स्पर्श व्यंजन
- अंतस्थ व्यंजन
- ऊष्म/ संघर्षी व्यंजन
प्रश्न- ‘स्पर्श व्यंजन ‘किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय हवा फेफड़ों से निकलते हुए मुंह के किसी स्थान विशेष – कंठ , तालु ,मूर्धा, दांत या होंठ का स्पर्श करते हुए निकले| वे स्पर्श व्यंजन कहलाते हैं स्पर्श व्यंजन में पीछे से आगे की ओर जाने का क्रम है { कंठ्य-तालव्य -मूर्धन्य-दन्त्य-ओष्ठ्य}
उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन के वर्ग हैं-
- कवर्ग –कंठ -क,ख ,ग ,घ ,ङ
- चवर्ग-तालु -च् छ् ज् झ् ञ्
- टवर्ग-मूर्धा -ट् ठ् ड् ढ् ण
- तवर्ग-दांत -ट् ठ् ड् ढ् ण
- पवर्ग-ओष्ठ-प् फ् ब् भ् म्
प्रश्न- घोषत्व के आधार पर ‘ घोष ‘का अर्थ क्या है?
उत्तर- घोष का अर्थ है स्वरयंत्रियों में ध्वनि का कंपन
प्रश्न- अघोष किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरयंत्रियों में कंपन न हो। वे अघोष वर्ण कहलाते कहलाते हैं
Note-( हर वर्ग का पहला और दूसरा व्यंजन)
प्रश्न- सघोष /घोष किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरयंत्रियों में कंपन हो | वे सघोष वर्ण कहलाते हैं
Note-(हर वर्ग का तीसरा, चौथा और पांचवां व्यंजन)
प्रश्न- प्राणत्व के आधार पर आधार पर ‘प्राण ‘ का अर्थ क्या है?
उत्तर- यहां प्राण का अर्थ ‘हवा’ से है
प्रश्न- अल्पप्राण किसे कहते हैं?
उत्तर- अल्पप्राण: जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से कम हवा निकले ।उन्हें अल्पप्राण कहते हैं
Note-हर वर्ग का पहला, तीसरा और पांचवा व्यंजन
प्रश्न- महाप्राण किसे कहते हैं?
उत्तर- महाप्राण-जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से अधिक हवा निकले। उन्हें महाप्राण कहां जाता है।
Note-(हर वर्ग का दूसरा और चौथा व्यंजन)
प्रश्न- अंत:स्थ व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर- अंतस्थ व्यंजन: जिन वर्णों का उच्चारण पारंपरिक वर्णमाला के बीच अर्थात स्वरों व व्यंजनों के बीच स्थित हो ।उसे अंतस्थ व्यंजन कहते हैं
वर्ग | उच्चारण स्थान | सघोष,अल्पप्राण |
य-तालव्य | तालु | |
र-वर्त्स्य | दंतमूल/मसूढ़ा | |
ल-वर्त्स्य | दंतमूल/मसूढ़ा | |
व-दंतोष्ठय | ऊपर के दाँत+निचला ओंठ |
नोट:
(1) य ,व- अर्धस्वर ( ध्वनि जो कभी स्वर हो कभी व्यंजन )
(2) र- लुंठित (जिसके उच्चारण में जीभ तालु से लुढ़क कर स्पर्श करें)
(3 )ल- पार्श्विक व्यंजन (जिसके उच्चारण में हवा जीभ पार्श्व / बगल से निकल जाए)।
प्रश्न- ऊष्म/संघर्षी व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय व मुख्य में किसी स्थान- विशेष पर घर्षण/ रगड़ खाकर निकले और ऊष्म/ गर्मी पैदा करें। उन्हें ऊष्म/ संघर्षी व्यंजन कहते हैं(ष,स , श ,ह)
वर्ग | उच्चारण स्थान | |
श-तालव्य | तालु | घोष,महाप्राण |
ष-वर्त्स्य | दंतमूल/मसूढ़ा | |
स-वर्त्स्य. | दंतमूल/मसूढ़ा | |
ह-स्वरयंत्रिय | स्वर यंत्र कंठ के भीतर स्थित |
प्रश्न- उत्क्षिप्त व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर- उत्क्षिप्त व्यंजन :- (ड़, ढ़)
जिनके उच्चारण में जीभ पहले ऊपर उठकर मूर्धा का स्पर्श करें और फिर झटके के साथ नीचे को आए। उन्हें उत्क्षिप्त व्यंजन कहते हैं
नोट:(ड़, ढ़) हिंदी के विकसित व्यंजन है ?
ड़ -मूर्धन्य ,सघोष ,अल्पप्राण
ढ़- मूर्धन्य ,सघोष, महाप्राण
प्रश्न- आगत / गृहीत (नुक्ता अर्धचंद्राकार) ध्वनियाँ किसे कहते हैं?
उत्तर- हिंदी में अंग्रेजी तथा उर्दू भाषा के शब्द को शुद्ध रूप में लिखने के लिए हिंदी व्यंजनों हिंदी व्यंजनों में नुक्ता और अर्धचंद्राकार लगाया जाता है जिन्हें आगत ध्वनियां कहते हैं यह विदेशों से आगत ध्वनियां ‘अरबी फारसी अंग्रेजी’ शब्दों में किया जाता है As-(क़ ख़ ग़ ज़ फ़)
- क़ – स्पर्शी ,कंठ + जिह्वामूल अघोष ,अल्पप्राण
- ख़- ऊष्म/संघर्षी, कंठ + जिह्वामूल अघोष ,महाप्राण
- ग़- ऊष्म/संघर्षी, कंठ + जिह्वामूल सघोष, ,अल्पप्राण
- ज़- ऊष्म/संघर्षी ,वर्त्स्य सघोष, ,अल्पप्राण
- फ़- ऊष्म/संघर्षी, दंतोष्ठय अघोष ,महाप्राण
प्रश्न- अयोगवाह किसे कहते हैं?
उत्तर- जो वर्ण नस्वर है और न ही व्यंजन| वर्णमाला में इन्हें स्वरों के बाद और व्यंजन के पहले रखा जाता है अयोगवाह कहलाते हैं
प्रश्न- अयोगवाह की संख्या कितनी है?
उत्तर- 2 [अं,अः]
[ महत्वपूर्ण तथ्य ] 1- 'आगत व्यंजनों' की संख्या कितनी है- 2 2- 'संयुक्त व्यंजनों' की संख्या कितनी है- 4 [क्ष,त्र,ज्ञ,श्र] 3- 'अंतस्थ व्यंजन' कितने हैं - 4 4- 'अर्धस्वर व्यंजन' कितने हैं - 2 [य , व] 5- 'लुंठित व्यंजन' कौन से हैं - र 6- 'पार्श्विक व्यंजन' कौन से हैं - ल 7- 'ऊष्म /संघर्षी व्यंजन' कौन से है - स श ष ह 8- 'उत्क्षिप्त व्यंजन' कौन से हैं - ड़ ढ़ 9- 'अघोष व्यंजन' कौन से हैं - [प्रत्येक वर्ग का प्रथम तथा द्वितीय व तथा फ़ ,स, ष, श] 10- 'सघोष व्यंजन' कौन-से हैं - [प्रत्येक वर्ग के तृतीय, चतुर्थ ,पंचम वर्ण तथा ज़ ,ड़ ,ढ़ ,य ,र, ल, व तथा (सभी स्वर सघोष हैं)] 11- 'अल्पप्राण व्यंजन' कौन सा हैं- [प्रत्येक वर्ग में प्रथम ,तृतीय, पंचम वर्ण तथा अंतःस्थ वर्ण] 12- 'महाप्राण व्यंजन' कौन सा है- [प्रत्येक वर्ग के द्वितीय एवं चतुर्थ वर्ण तथा ऊष्म वर्ण] 13- 'नासिक्य के व्यंजन' कौन से हैं- [ड़, ञ ,ण, म] 14- 'कंठ व्यंजन' कौन से हैं- [क,ख ,ग ,घ ,ङ] 15- 'ए,ऐ वर्ण 'क्या कहलाते हैं- कंठतालव्य 16- 'क्ष' वर्ण किसके योग से बना है- क् + ष् 17- 'तालव्य व्यंजन' कौन से हैं- च् छ् ज् झ् ञ् श् य् 18- 'मूर्धन्य व्यंजन' कौन से है- ट् ठ् ड् ढ् ण ढ़ ष 19- 'दंत्य व्यंजन' कौन से हैं- त् थ् द् ध् न् 20- 'ओष्ठ व्यंजन' कौन से हैं- प् फ् ब् भ् म् फ़ 21- 'दंत ओष्ठ व्यंजन' है- व 22- 'स्वरयंत्रीय व्यंजन' है - ह् 23- 'आगत वर्ण' कौन से हैं- 3 [ज़,फ़,ऑ] 24- 'अतिरिक्त वर्ण/(दिव् गुण वर्ण)' कौन से हैं- ड़,ढ़
हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791
https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY