प्रश्न- ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप किसने लॉन्च किया?
उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)
प्रश्न- ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप का उद्देश्य क्या है?
उत्तर-
- व्यापक जानकारी प्रदान करना
- राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का कुशलतापूर्वक समाधान
प्रश्न- कौन सी सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और उपचार प्रदान करने जा रही है?
उत्तर- महाराष्ट्र
प्रश्न- पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ कौन से सुरक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है?
उत्तर- संचार अंतरसंचालनीयता और सुरक्षा समझौता ज्ञापन (सीआईएस-एमओए)
प्रश्न- आयुष चिकित्सा उपचार के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सरकार द्वारा कौन से वीजा की शुरुआत की गयी?
उत्तर- आयुष वीजा
प्रश्न- आयुष वीजा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर- दुनिया में भारत के आयुर्वेदिक और अन्य पारंपरिक उपचारों को बढ़ावा देना
प्रश्न- मालाबार नदी महोत्सव का नौवां संस्करण कहाँ शुरू हुआ?
उत्तर- कोझिकोड के तुषारागिरी में (केरल)
प्रश्न- अमृत वृक्ष आंदोलन वेब पोर्टल/मोबाइल एप्लिकेशन किसने लॉन्च किया?
उत्तर- हिमंत बिस्वा सरमा (मुख्यमंत्री असम)
प्रश्न- भारत के पास अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) अगले कितने वर्षों में होने की संभावना है?
उत्तर- पांच वर्षों में
प्रश्न- “स्टडी इन इंडिया पोर्टल” किनके द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा
प्रश्न- केंद्र सरकार ने कौन कौन से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर-
- लैपटॉप,
- टैबलेट,
- ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर
- अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर
- सर्वर
प्रश्न- एनएमडीसी (NMDC) के नए लोगो (LOGO) का अनावरण किसने किया?
उत्तर- नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
प्रश्न- भारत के बाजारों को ‘इक्वल वेट’ से ‘ओवरवेट’ रेटिंग में किसने अपग्रेड किया?
उत्तर- ब्रोकरेज फर्म “मॉर्गन स्टेनली”
Current Affairs 5th August 2023 (Part 2)
हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY