प्रश्न- नॉर्मन बोरलॉग फील्ड अवार्ड 2023 किसने जीता?
उत्तर- डॉ. स्वाति नायक ने
प्रश्न- ‘मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम’ योजना किसने शुरू की?
उत्तर- असम सरकार ने
प्रश्न- विश्व गैंडा दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 22 सितंबर
प्रश्न- ‘नदी उत्सव’ कहाँ शुरू हुआ?
उत्तर- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, नई दिल्ली में
प्रश्न- केरल को निपाह का पता लगाने के लिए ट्रूनेट परीक्षण करने की अनुमति किसने दी?
उत्तर- आईसीएमआर ने
प्रश्न- सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण (जीसीईएस) के लिए मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल कब, कहाँ और किसके द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर- 21 सितंबर, नई दिल्ली में, मनोज आहूजा (सचिव कृषि एवं किसान कल्याण)
प्रश्न- पीएम-किसान योजना के लिए एआई चैटबॉट कब, कहाँ और किसके द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर- 21 सितंबर को, नई दिल्ली में, श्री कैलाश चौधरी द्वारा (केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री)
प्रश्न- 2023 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप कब और कहाँ आयोजित की जा रही है?
उत्तर- 16 से 24 सितंबर 2023 तक, बेलग्रेड, सर्बिया में
प्रश्न- बेलग्रेड, सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक किसने जीता?
उत्तर- अंतिम पंघाल ने (भारतीय पहलवान)
प्रश्न- हाल ही में सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) के अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया?
उत्तर- सुरेश गोपी को
प्रश्न- एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक कौन कौन होंगे?
उत्तर- हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन
प्रश्न- भारतीय मूल की चेतना मारू का पहला उपन्यास, वेस्टर्न लेन, कौन से पुरस्कार के लिए चुना गया?
उत्तर- बुकर पुरस्कार 2023
प्रश्न- हाल ही में किस राज्य में लंबे समय से लुप्त पौधों की प्रजाति, स्मिलैक्स टर्बन्स को फिर से खोजा गया हैं?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न- हाल ही में किसको 2023 के सबसे विश्वसनीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का पुरस्कार दिया गया ?
उत्तर- बिनोमो
प्रश्न- हाल ही में मध्य प्रदेश में किस स्थान पर चौथी G20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई ?
उत्तर- खजुराहो
प्रश्न- हाल ही में अगस्त 2023 के लिए कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संख्या में कौन सा राज्य शीर्ष पर है ?
उत्तर- तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश
प्रश्न- हाल ही में सितंबर 2023 में नई दिल्ली में ‘नदी उत्सव’ का कौन सा संस्करण मनाया जाएगा ?
उत्तर- चौथा संस्करण
प्रश्न- हाल ही में किस गोल्ड कंपनी ने मेटावर्स पर भारत का पहला वर्चुअल ज्वेलरी शोरूम लॉन्च किया ?
उत्तर- सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स
हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY