Home Current Affairs2023 Current Affairs 3rd & 4th October 2023

Current Affairs 3rd & 4th October 2023

by oscwpadmin
Current Affairs 3rd December 2023

प्रश्न-  आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत ‘संकल्प सप्ताह’ कब से कब तक आयोजित किया जायेगा?

उत्तर- 3 से 9 अक्टूबर

प्रश्न-  भारत की किस टेबल टेनिस महिला युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता है?

उत्तर- अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ( भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी ने हाल ही में खेले गये महिला युगल मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। )

प्रश्न-  किदांबी श्रीकांत ए एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में अपना पहला मैच कितने मिनट में मैच जीता?

उत्तर- सिर्फ 29 मिनट में ( भारत के स्टार शटलर और पूर्व विश्व नंबर 1 किदांबी श्रीकांत ने हाल ही में एशियाई खेल 2023 बैडमिंटन में पुरुष एकल स्पर्धा में अपना पहला मैच केवल 29 मिनट में जीत लिया। )

प्रश्न-  62वें संस्करण सुब्रतो कप अंडर 14 टूर्नामेंट के संस्करण का आयोजन कहाँ पर किया जाएगा?

उत्तर- बेंगलुरु ( सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के 62वें संस्करण का सब-जूनियर (अंडर 14) बालक वर्ग बेंगलुरु में शुरू किया जाएगा। इतिहास में यह पहली बार है, जब भारत के सबसे प्रतिष्ठित इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट की राष्ट्रीय चैंपियनशिप राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाहर खेली जा रही है। )

प्रश्न-  15वें ताशकंद अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया ?

उत्तर- डॉ. एल. मुरुगन

प्रश्न-  चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार 2023 किसने जीता है ?

उत्तर- कैटालिन कारिको और डू वीसमैन | ( कैटालिन कारिको (हंगरी)और ड्रू वीसमैन (संयुक्त राज्य अमेरिका) को वर्ष 2023 के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरुस्कार दिया गया है। )

प्रश्न-  हंगरी देश की राजधानी , मुद्रा तथा राष्ट्रपति है?

उत्तर- बुडापेस्ट , फोरिन्ट , कैटलिन नोवाक

प्रश्न-  हंगरी देश की सबसे लंबी नदी है?

उत्तर- डेन्यूब नदी

प्रश्न-  गांधी जयंती 2023 की थीम क्या है?

उत्तर- एक तारीख, एक घंटा, एक साथ ( हर साल विश्व भर में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। वर्ष 2023 में महात्मा गांधीजी की 154वीं जयंती है। )

प्रश्न-  चर्चा में रही खिलाड़ी अदिति अशोक का संबंध किस खेल से है? 

उत्तर- गोल्फ ( अदिति अशोक एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर है। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेल 2023 में रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने स्वर्ण पदक और कोरिया की हयुनजो यू ने कांस्य पदक जीता। )

प्रश्न-  हाल ही में किसे भारतीय नौसेना स्टाफ का उप प्रमुख नियुक्त किया गया है? 

उत्तर- वाइस एडमिरल तरूण सोबती । Vice Admiral Tarun Companion ( वाइस एडमिरल तरूण सोबती ने भारतीय नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। )

प्रश्न- देश का पहला दिव्यांग खेल सेंटर “अटल बिहारी बाजपेयी दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर” किस राज्य में स्थित है?

उत्तर- मध्य प्रदेश ( देश का पहला अत्याधुनिक दिव्यांग खेल परिसर, अटल बिहारी बाजपेयी दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया| अटल बिहारी बाजपेयी दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर मध्यप्रदेश राज्य के ग्वालियर जिले में बनाया गया है। )

प्रश्न- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर- के एन शांत कुमार (हाल ही में के एन शांत कुमार को न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का नया चेयरमैन चुना गया है। )

प्रश्न-  हाल ही में सरकार ने CBDT अध्यक्ष के रूप में किस व्यक्ति का कार्यकाल बढ़ाया गया है?

उत्तर- नितिन गुप्ता

प्रश्न-  हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को हराकर पुरुषों की स्क्वैश टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है, वह कौन सा व्यक्ति टीम में नहीं था?

उत्तर- पंकज आडवाणी

प्रश्न-  हाल ही में 15वें ताशकंद अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया था?

उत्तर- डॉ. एल. मुरुगन

प्रश्न-  हाल ही में समसामयिक न्यायिक विकास और न्याय सुदृढ़ीकरण पर उत्तरी क्षेत्र-1 का दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया था?

उत्तर- नैनीताल

प्रश्न-  हाल ही में इंडिया किस स्थान पर PATA ट्रैवल मार्ट 2023 की मेजबानी करेगा ?

उत्तर- नई दिल्ली

प्रश्न-  हाल ही में बायोएशिया शिखर सम्मेलन खबरों में था, यह किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा ?

उत्तर- हैदराबाद

प्रश्न-  हाल ही में बुसान फिल्म फेस्टिवल में स्कूप ड्रामा के लिए किसे नामांकित किया गया है ?

उत्तर- करिश्मा तन्ना

प्रश्न-  सुब्रतो कप किस खेल से संबंधित है ?

उत्तर- फुटबॉल

प्रश्न-  हाल ही में भारत और किस देश ने सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं ?

उत्तर- अर्जेंटीना

प्रश्न-  हाल ही में केरल में निपाह वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी खुराक खरीदने के लिए भारत ने किस देश से संपर्क किया हैं?

उत्तर- आस्ट्रेलिया

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Related Articles