Home Current Affairs2023 Current Affairs 7th October 2023

Current Affairs 7th October 2023

by oscwpadmin
Current Affairs 2nd December 2023

प्रश्न: वर्ष 2023 के लिए शांति नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

उत्तर:  नरगिस मोहम्मदी

(ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को इस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।)

प्रश्न: दिलीप नोंगमैथेम को किस भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार मिला ?

उत्तर:  मणिपुरी भाषा में

(दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा जो एक कहानी संग्रह है उसके लिए मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा।)

प्रश्न: वर्ष 2023 के लिए मणिपुरी भाषा का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार किसे दिया जाएगा?

उत्तर:  कवि परशुराम थिंगनम की कृति को दिया जाएगा।

प्रश्न: एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट के अध्यक्ष के रूप किस देश को चुना गया है?

उत्तर:  भारत

(एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट फॉर ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (एआईबीडी) के अध्यक्ष के रूप में भारत को तीसरी बार चुना गया है |)

प्रश्न: जियोमार्ट ने हाल ही में किस क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?

उत्तर:  महेंद्र सिंह धोनी

प्रश्न: 2023 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित करने की घोषणा की गयी हैं?

उत्तर:  जॉन फॉसे

(वर्ष 2023 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से नार्वे के साहित्यकार जॉन फॉसे को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।)

प्रश्न: हाल ही में प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम को बदल दिया गया है, यह जिला किस राज्य में है?

उत्तर:  उत्तर प्रदेश ‌

प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए है।

  1. प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन
  2. अंतू जंक्शन का नाम मां चंद्रिका देवी धाम अंतू
  3. विश्वनाथगंज का नाम शनिदेव धाम विश्वनाथगंज 

प्रश्न: राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कौनसा राज्य पहली बार करेगा?

उत्तर: गोवा

(इतिहास में पहली बार गोवा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है जिसमें राष्ट्रीय खेलों में 43 खेलों का प्रदर्शन होगा।)

प्रश्न: 19वें एशियाई खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किसे हराकर स्वर्ण पदक जीता है?

उत्तर: जापान

(19वें एशियाई खेल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान पर 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।)

प्रश्न: भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने महिलाओं की किस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है?

उत्तर : फ्रीस्टाइल 53 किग्रा

(चीन एशियाई खेलों में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा स्पर्धा में भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने कांस्य पदक जीता है।)

प्रश्न: हाल ही में किस परिषद ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली का सार्वभौमिकरण (यूटीआईकेएस) पोर्टल’ शुरू किया है?

उत्तर: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने

(भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने हाल ही में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली का सार्वभौमिकरण (यूटीआईकेएस) पोर्टल’ शुरू किया है।)

प्रश्न: राजस्थान विजन- 2030 डॉक्यूमेंट हाल ही में किसने जारी किया है?

उत्तर:  राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विजन- 2030 डॉक्यूमेंट जारी किया है। )

प्रश्न: हाल ही में किस व्यक्ति को जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में स्पिनोज़ा पुरस्कार 2023 प्राप्त हुआ हैं ?

उत्तर:  प्रोफेसर डॉ. जोयिता गुप्ता और टोबी कीर्स

प्रश्न: हाल ही में रुपे पर आधारित UAE की नई भुगतान कार्ड योजना का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ?

उत्तर:  वीज़ा और मास्टरकार्ड जैसे वैश्विक कार्ड नेटवर्क के साथ प्रतिस्पर्धा करना

प्रश्न: हाल ही में सातवीं भारत-EU साइबर वार्ता किस स्थान पर आयोजित की गई हैं?

उत्तर:  ब्रुसेल्स

प्रश्न: हाल ही में भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की, और कौन सा मंत्रालय है इसके संचालन की देखरेख करेगा ?

उत्तर:  वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय

प्रश्न: हाल ही में द्विमासिक मौद्रिक नीति में घोषित वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए रेपो दर क्या है ?

उत्तर:  6.25%

प्रश्न: हाल ही में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 2023 का विषय क्या है ?

उत्तर:  टुगेदर स्ट्रॉन्गर

प्रश्न: हाल ही में मुख्यमंत्री श्री कॉनराड के संगमा ने किस स्थान से CRPF महिला बाइक अभियान ‘यशस्विनी’ को हरी झंडी दिखाई हैं?

उत्तर:  शिलांग

प्रश्न: हाल ही में किसके उप प्रधान मंत्री ने “एटोज़ीरो आसियान शिखर सम्मेलन” में IREDA मंडप का उद्घाटन किया हैं?

उत्तर:  मलेशिया

प्रश्न: हाल ही में सागर परिक्रमा, किसको केंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला द्वारा 7 से 9 अक्टूबर 2023 तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में लॉन्च किया जाएगा ?

उत्तर:  चरण-IX

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Related Articles