Current affairs 6 April 2025

by shushil
Current Affairs 3rd December 2023

प्रश्न हाल ही में वित्त वर्ष 2025 में केंद्र सरकार ने कुल कुल कितने कि.मी. राष्ट्रीय राजमार्गों(NH) का निर्माण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है?

 उत्तर 5,614 किलोमीटर

प्रश्न किस देश के खगोलविदों ने शनि ग्रह के 128 नए उपग्रह खोजें हैं?

उत्तर ताइवान

प्रश्न किसे उद्यमिता और विकास पर आईएमएफ के प्रबंध निदेशक की सलाहकार परिषद में नियुक्त किया गया है?

 उत्तर एन. चंद्रशेखर

प्रश्न हाल ही में किसने ‘Gaia’ नामक अंतरिक्ष वेधशाला मिशन बंद करने की घोषणा की है?

 उत्तर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी

प्रश्न हाल ही में पहली बार किस राज्य में  मनरेगा मजदूरी ₹400 प्रति दिन तक पहुंच गई है?

 उत्तर हरियाणा

प्रश्न हाल ही में  ‘अंतर्राष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?

उत्तर 4 अप्रैल

प्रश्न हाल ही में “हमारी परंपरा हमारी विरासत”कार्यक्रम किस वर्ग से संबंधित है?

 उत्तर अनुसूचित जनजातियों

प्रश्न किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से हटने का निर्णय लिया है?

उत्तर हंगरी

प्रश्न भारत और थाईलैंड ने समुद्री, हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्रों सहित कुल कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर 06

प्रश्न  किस एजेंसी ने चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ Fram 2 मिशन लांच किया है?

 उत्तर स्पेस एक्स

Related Articles