प्रश्न किसे हाल ही में श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया है?
उत्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रश्न हाल ही में किस राज्य ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत में सबसे अधिक आर्थिक विकास दर दर्ज की?
उत्तर तमिलनाडु
प्रश्न तमिलनाडु के किस जिले में सोमगिरी पहाड़ियों के ऊपर राजराजा चोल से संबंधित एक नया शिलालेख खोजा गया है?
उत्तर मदुरै
प्रश्न प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किस देश में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लिया?
उत्तर श्रीलंका
प्रश्न हाल ही में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने किस राज्य के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय मेगा चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया?
उत्तर ओडिशा
प्रश्न हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां भारतीय शांति सेना स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की?
उत्तर कोलंबो
प्रश्न हाल ही में एससी, एसटी और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य शुरू स्टैंड अप इंडिया प्रोग्राम ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे किए हैं?
उत्तर 09 वर्ष
प्रश्न दिल्ली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
उत्तर 35वां
प्रश्न हाल ही में आयुष्मान भारत के कारण भारत में स्वास्थ्य पर 2014 में जेब से होने वाला खर्च 62% से घटकर कितना प्रतिशत हो गया है?
उत्तर 38%
प्रश्न भारत सरकार ने “भारत में महिलाएं और पुरुष 2024: चयनित संकेतक और डेटा” शीर्षक से अपने प्रकाशन का कौन सा संस्करण जारी किया?
उत्तर 26वां