प्रश्न: विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 12 अक्टूबर
प्रश्न: विश्व दृष्टि दिवस का विषय क्या है?
उत्तर: ” काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें”
प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 11 अक्टूबर
Note- इस वर्ष 11 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया है जिसमें कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय, सुरियावां में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस थीम ‘ आवर टाइम इज नाऊ-आवर राइट्स,आवर फ्यूचर ’ के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया।
प्रश्न: देहरादून में उत्तराखंड युवा महोत्सव में ‘रोजगार प्रयाग पोर्टल’ किसने लॉन्च किया?
उत्तर: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने
प्रश्न: केरल की पहली 3डी-प्रिंटेड इमारत का उद्घाटन कब और कहाँ किया गया?
उत्तर: तिरुवनंतपुरम में
प्रश्न: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर: नवनीत मुनोट को
प्रश्न: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने किसको मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया?
उत्तर: डॉ. सामिया सुलुहु हसन (पहली महिला राष्ट्रपति, तंजानिया)
प्रश्न: झारखंड में ‘ए-हेल्प’ कार्यक्रम कब और किसके द्वारा शुरू किया गया?
उत्तर: 10 अक्टूबर 2023 को, भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा
प्रश्न: “बच्चों में कुपोषण के प्रबंधन के लिए प्रोटोकॉल” किसके द्वारा लॉन्च किया गया?
उत्तर: स्मृति ईरानी (महिला एवं बाल विकास मंत्री)
Note- 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में
प्रश्न: ‘लेक लड़की’ (प्यारी बेटी) योजना को मंजूरी कब और किसके द्वारा दी गई?
उत्तर: 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार द्वारा
प्रश्न: 8वां ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन कब और कहाँ शुरू हुआ?
उत्तर: 11 अक्टूबर 2023 से नई दिल्ली में
प्रश्न: 23वीं मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान हिंद महासागर रिम एसोसिएशन की अध्यक्षता कौन करेगा?
उत्तर: श्रीलंका
प्रश्न: हाल ही में लॉन्च “द बुक ऑफ लाइफ माई डांस विद बुद्धा फॉर सक्सेस” के लेखक कौन है?
उत्तर: विवेक अग्निहोत्री
प्रश्न: ” प्रोजेक्ट कुइपर ” का संबंध किससे है,जो हाल ही में चर्चा में है?
उत्तर: अमेज़न
प्रश्न: हाल ही में ‘युवा मितान परिवहन योजना’ का शुभारंभ किस राज्य में हुआ है?
उत्तर: छत्तीसगढ़
प्रश्न : गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किस मकसद के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया ?
उत्तर: मुख्यमंत्री राहत कोष
प्रश्न : ‘अबुआ वीर दिशोम अभियान’ हाल ही में कहाँ प्रारंभ हुआ है?
उत्तर: झारखंड
प्रश्न: छत्रपति शिवाजी महाराज के मध्ययुगीन हथियार “वाघ नख” को भारत लाने के लिए किससे समझोता किया गया है?
उत्तर: ब्रिटेन
प्रश्न: हाल ही में सरकार ने युवाओं के किस गठन को मंजूरी दी है?
उत्तर: मेरा युवा भारत
Note- भारत सरकार ने हाल ही में युवाओं में कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी, सेवाभाव और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल करने के लिए ‘मेरा युवा भारत’ नाम से एक स्वायत्त इकाई के गठन को मंजूरी दी है।
प्रश्न: हिंद महासागर रिम एसोसिएशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर: श्रीलंका
प्रश्न: हाल ही में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कौन से क्रम की जयंती मनाई गई?
उत्तर: 122वीं
हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-