Current affairs

प्रश्न  राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल कब मनाया जाता हैं?

उत्तर  24 जनवरी

प्रश्न  राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार किस वर्ष में शुरू किया गया था ?

उत्तर  2008

प्रश्न  हाल ही में 2024 अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए नामांकित कनाडाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म “टू किल ए टाइगर” का निर्देशन किसने किया हैं ?

उत्तर  निशा पाहुजा

प्रश्न  हाल ही में कौन सा मंत्रालय ‘फिट इंडिया चैंपियंस’ पॉडकास्ट श्रृंखला लॉन्च करने के लिए तैयार है ?

उत्तर  खेल और युवा मामलों का मंत्रालय

प्रश्न  हाल ही में पर्वतमाला कार्यक्रम के अंतर्गत क्‍या आता है ?

उत्तर  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

प्रश्न  हाल ही में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता कहाँ शुरू हुई हैं?

उत्तर  विशाखापत्तनम

प्रश्न  हाल ही में BCCI द्वारा किन दो व्यक्तियों को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं ?

उत्तर  रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर

प्रश्न  हाल ही में जनवरी, 2024 के अनुसार विश्व शेयर बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में भारत की वर्तमान रैंक क्या है ?

उत्तर  चौथा

प्रश्न  हाल ही में कौन सा इस्लामिक संघ भारत के अयोध्या में “मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला” मस्जिद के निर्माण का नेतृत्व करेगा ?

उत्तर  इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF)

प्रश्न  हाल ही में 2026 से फॉर्मूला 1 का स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स स्पेन के किस शहर में आयोजित किया जाएगा ?

उत्तर  मद्रिद

प्रश्न  हाल ही में किस भारतीय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है ?

उत्तर  बिहार