Current affairs

प्रश्न  हाल ही में किसने काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन में दो नए दाब भारित जल रिएक्टरों (PHWRs): KAPS-3 और KAPS-4 का उद्घाटन किया है ?

उत्तर  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

प्रश्न  हाल ही में किस IIT ने EduRade के सहयोग से भारत का सबसे बड़ा दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण संगठन (RPTO) शुरू किया है ?

उत्तर  IIT गुवाहाटी

प्रश्न  हाल ही में किस राज्य सरकार ने आगामी नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए सप्ताह में एक बार ‘बैग रहित विद्यालय’ का अनुपालन करने का निर्णय लिया है ?

उत्तर  मध्य प्रदेश

प्रश्न  हाल ही में DRDO द्वारा विकसित लेजर हथियार का नाम क्या है ?

उत्तर  दुर्गा-2

प्रश्न  हाल ही में बाला देवी चन्द्रशेखर द्वारा यूनेस्को मुख्यालय में लॉन्च की गई फिल्म का नाम क्या है ?

उत्तर  बृहदेश्वर – फॉर्म टू फॉर्मलेस

प्रश्न  हाल ही में किस रासायनिक उपस्थिति के कारण तमिलनाडु में कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ?

उत्तर  रोडामाइन-B

प्रश्न  हाल ही में 1 मार्च, 2024 से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कहाँ शुरू होगा ?

उत्तर  कोलंबो

प्रश्न  हाल ही में 8वें एशिया आर्थिक संवाद (AED) 2024 का विषय क्या है ?

उत्तर  परिवर्तन के युग में भू-आर्थिक चुनौतियाँ

प्रश्न  हाल ही में MILAN 2024 के भाग के रूप में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगोष्ठी का विषय क्या था ?

उत्तर  महासागरों में साझेदारी: सहयोग, तालमेल, विकास

प्रश्न  हाल ही में फरवरी 2024 में केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

उत्तर  ए. एस. राजीव