प्रश्न  किस ग्रन्थ को यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में शामिल किया गया है?

उत्तर भगवद गीता, नाट्यशास्त्र

प्रश्न पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 131वें स्थापना दिवस पर कितने नए बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं का शुभारंभ किया है?

उत्तर 34

प्रश्न हाल ही में नीति आयोग ने भारत के हस्त और विद्युत उपकरणों क्षेत्र में कितने बिलियन डॉलर से अधिक के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप तैयार किया है?

उत्तर 25 बिलियन डॉलर

प्रश्न कौन-सा राज्य आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल होने वाला 34वां राज्य बन गया है?

उत्तर ओड़िशा

प्रश्न हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति को अप्रैल, 2025 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है?

 उत्तर पेरू

प्रश्न हाल ही में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ कब मनाया गया है?

उत्तर 14 अप्रैल

प्रश्न किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में सुलभ डिजिटल हेल्थकेयर के लिए ई-सेहत ऐप का शुभारंभ किया गया है?

उत्तर जम्मू-कश्मीर में

प्रश्न केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ओड़िशा राज्य में कितने राशि की लागत वाली राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया है?

उत्तर 4,137 करोड़

प्रश्न किस राज्य में सूर्य देवभूमि चैलेंज शुरू किया गया है?

उत्तर उत्तराखंड

प्रश्न हाल ही में गुजरात के सूरत में कैप-एंड-ट्रेड योजना से प्रदूषण में कितने प्रतिशत की कमी आई है?

उत्तर 20-30%