हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग दो)

प्रश्न- भारत का शेक्सपियर किसे कहा जाता है?
उत्तर- कालिदास को

प्रश्न- कालिदास की प्रथम रचना है?
उत्तर- ऋतुसंहार

प्रश्न- कालिदास की कुल रचनाएं हैं?
उत्तर- 7

प्रश्न- कालिदास ने कितने महाकाव्य लिखे?
उत्तर- 2 ( रघुवंशम् , कुमारसंभवम् )

प्रश्न- लघुत्रयी के अंतर्गत कौन-कौन से ग्रंथ आते हैं?
उत्तर- रघुवंशम् , कुमारसंभवम् ,मेघदूत

प्रश्न- बृहदत्रयी की अंतर्गत कौन-कौन से ग्रंथ आते है?
उत्तर- किरातार्जुनीयम्( भरवि ) शिशुपालवधम्( माघ ) , नैषधीयचरितम्( श्रीहर्ष )

प्रश्न- भारत की प्राचीन भाषा क्या है?
उत्तर- संस्कृत

प्रश्न- भारत के किस प्रांत में कोकणी भाषा बोली जाती है?
उत्तर- महाराष्ट्र तथा गोवा में

प्रश्न- भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि की उपाधि किसने प्रदान की?
उत्तर- महात्मा गांधी ने

प्रश्न- महात्मा गांधी ने मैथिलीशरण गुप्त को किस रचना के लिखने के बाद राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की?
उत्तर- भारत भारती( 1912)

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- चिरगांव (झांसी)

प्रश्न- मैथिलीशरणगुप्त की प्रथम काव्य संग्रह है?
उत्तर- रंग में भंग ,(1909)

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त की प्रथम कविता है?
उत्तर- हेमंत (1905)

प्रश्न- भारत भारती काव्य के रचनाकार कौन है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- आधुनिक युग का तुलसी किसे स्वीकार किया जाता है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त को

प्रश्न- मंगला प्रसाद पारितोषिक पुरस्कार मैथिली शरण गुप्त को किस रचना पर मिला था?
उत्तर- साकेत

प्रश्न- द्विवेदी युग में हरिगीतिका छंद का बादशाह किसे कहा जाता है?
उत्तर- मैथिली शरण गुप्त

प्रश्न- रसिकेन्द्र , राष्ट्र कवि ,दद्दा के उपनाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया?
उत्तर- अशोक ने
प्रश्न- भारत में संस्कृत मां है, हिंदी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरुष के अनमोल वचन हैं?
उत्तर- डॉक्टर कामिल बुल्के

प्रश्न- भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है?
उत्तर- इंडो – आर्यन

प्रश्न- भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है?
उत्तर-  चीनी – तिब्बती

प्रश्न- भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर- हिंदी (देवनागरी लिपि)

प्रश्न- भारतीय इतिहास का कौन सा स्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है?
उत्तर- मिलिंद पान्हो

प्रश्न- भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बांटा गया है?
उत्तर- 4

प्रश्न- भारतीय भाषाओं में कौन सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं है?
उत्तर- मराठी

प्रश्न- भारतेंदु कृत ‘ भारत दुर्दशा ‘किस साहित्य रूप का हिस्सा है?
उत्तर- नाटक साहित्य

प्रश्न- भाषा के संबंध में हिंदी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- हिन्दवी शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
उत्तर- अबू सईद

प्रश्न- “तुर्क हिंदुस्तानियम मन हिन्दवी गोयम जवाब” कथन किसका है?
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- भिक्षुक कविता के रचयिता कौन है?
उत्तर- निराला

प्रश्न- भूषण किस रस के कवि है?
उत्तर- वीर रस

प्रश्न- भूषण का कौन सा लक्षण ग्रंथ है?
उत्तर- शिवराज भूषण

प्रश्न- मजदूरी और प्रेम निबंध के रचनाकार कौन है?
उत्तर- सरदारपूर्ण सिंह

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY