Tag Archives: hindi literature

‘अपभ्रंश साहित्य’ की रचनाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न (TGT and PGT)

प्रश्न – रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल का समय किस शासक से किस शासक के समय तक बताए हैं?
उत्तर- राजा मुंज व राजाभोज से लेकर राजा हम्मीर तक

प्रश्न – हिंदी का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी का प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर-श्रावकाचार

प्रश्न – ‘श्रावकाचार ‘ कब लिखी गई तथा इसमें कितने दोहे वर्णित हैं?
उत्तर-933 ई० तथा 250 दोहे

प्रश्न – श्रावकाचार किसकी रचना है?
उत्तर-देवसेन

प्रश्न – ‘राहुल सांकृत्यायन ‘ ने किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-सरहपा ( 8वीं शताब्दी, 769ई० )

प्रश्न – ‘रामकुमार वर्मा’  ने किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-स्वयंभू ( 8वीं शताब्दी 783 ई०,)

प्रश्न – ‘चंद्रधर शर्मा गुलेरी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-राजा मुंज को ( 10वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान ( 12 वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी के मध्य )

प्रश्न – ‘गणपति चंद्रगुप्त ‘ हिंदी का प्रथम कवि किसे मानते हैं?
उत्तर-शलिभद्रसूरि ( 1184 ई० या 12 वीं )

प्रश्न – ग्रियर्सन, शिवसिंह सेंगर , तथा मिश्रबंधु तीनों ने ही किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-पुष्प /पुण्ड को ( 7वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ने गद्य का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-गोरखनाथ

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ‘ने ब्रजभाषा का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-शार्ड़धर

प्रश्न – ‘अपभ्रंश शब्द’  का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है?
उत्तर-धारसेन द्वितीय के शिलालेख में

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘जैन काव्य परंपरा ‘ का प्रथम कवि कौन माने जाते हैं?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि ‘ किसे कहा गया?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न -‘ पउमचरिउ ‘किसकी रचना है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘पउमचरिउ ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंधकाव्य ( अधूरा )

प्रश्न – ‘अधूरा पउमचरिउ ‘ को किसने पूरा किया?
उत्तर-स्वयंभू के पुत्र त्रिभुवन ने

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  किस शैली में लिखा गया है?
कड़वक बध्द शैली में

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  में कितने श्लोक व कांड है?
उत्तर-12000 श्लोक तथा 5 काण्ड

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ ने अपनी भाषा को क्या कहा है?
उत्तर-देशीभाषा

प्रश्न -‘ पउमचरिउ’ में किस कथा का वर्णन है?
उत्तर-राम का

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ के किस ग्रंथ में कृष्ण गाथा मिलता है?
उत्तर-रिटठणेमिचरिउ

प्रश्न – ‘पुष्पदंत ‘ का समय क्या है?
उत्तर-10 वीं शताब्दी ( 972ई० )

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ भाषा का सूर्य किसे कहा जाता है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न -‘ महापुराण ‘ किसका ग्रंथ है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंध काव्य

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ में कितने महापुरुषों का जीवन चरित वर्णित है?
उत्तर-63

प्रश्न – पुष्पदंत की रचना है?
उत्तर-महापुराण ( तिरसठी महापुरिस गुणांलकार ), णयकुमारचरिउ , जसहर चरिउ

प्रश्न – ‘अभिमान मेरू की उपाधि ‘ से विभूषित होने वाले कवि थे?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – अपभ्रंश के तीसरे प्रमुख कवि कौन थे?
उत्तर-धनपाल

प्रश्न – धनपाल की रचना है?
उत्तर-भविसयतकहा ( 10 वीं शताब्दी )

‘प्रश्न – भविसयतकहा ‘ ग्रंथ का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-सूर्य पंचमी रास

प्रश्न – ‘जोइन्दु ‘ ने दो पुस्तकों की रचना की है?
उत्तर-परमात्मा प्रकाश , योगसार

प्रश्न – अपभ्रंश भाषा में ‘दोहा काव्य ‘ का आरंभ छठी शताब्दी के किस कवि से माना जाता है?
उत्तर-जोइन्दु

प्रश्न – हिंदी में ‘दोहे की पराम्परा ‘ किससे मानी जाती है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी ‘षट्ऋतु परंपरा की’  शुरुआत किस रचना से मानी जाती है?
उत्तर-संदेश रासक

प्रश्न – संदेश रासक के रचनाकार हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न (भाग दो)

प्रश्न- भारत का शेक्सपियर किसे कहा जाता है?
उत्तर- कालिदास को

प्रश्न- कालिदास की प्रथम रचना है?
उत्तर- ऋतुसंहार

प्रश्न- कालिदास की कुल रचनाएं हैं?
उत्तर- 7

प्रश्न- कालिदास ने कितने महाकाव्य लिखे?
उत्तर- 2 ( रघुवंशम् , कुमारसंभवम् )

प्रश्न- लघुत्रयी के अंतर्गत कौन-कौन से ग्रंथ आते हैं?
उत्तर- रघुवंशम् , कुमारसंभवम् ,मेघदूत

प्रश्न- बृहदत्रयी की अंतर्गत कौन-कौन से ग्रंथ आते है?
उत्तर- किरातार्जुनीयम्( भरवि ) शिशुपालवधम्( माघ ) , नैषधीयचरितम्( श्रीहर्ष )

प्रश्न- भारत की प्राचीन भाषा क्या है?
उत्तर- संस्कृत

प्रश्न- भारत के किस प्रांत में कोकणी भाषा बोली जाती है?
उत्तर- महाराष्ट्र तथा गोवा में

प्रश्न- भारत के प्रथम राष्ट्रकवि कौन है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त को राष्ट्रकवि की उपाधि किसने प्रदान की?
उत्तर- महात्मा गांधी ने

प्रश्न- महात्मा गांधी ने मैथिलीशरण गुप्त को किस रचना के लिखने के बाद राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की?
उत्तर- भारत भारती( 1912)

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- चिरगांव (झांसी)

प्रश्न- मैथिलीशरणगुप्त की प्रथम काव्य संग्रह है?
उत्तर- रंग में भंग ,(1909)

प्रश्न- मैथिलीशरण गुप्त की प्रथम कविता है?
उत्तर- हेमंत (1905)

प्रश्न- भारत भारती काव्य के रचनाकार कौन है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- आधुनिक युग का तुलसी किसे स्वीकार किया जाता है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त को

प्रश्न- मंगला प्रसाद पारितोषिक पुरस्कार मैथिली शरण गुप्त को किस रचना पर मिला था?
उत्तर- साकेत

प्रश्न- द्विवेदी युग में हरिगीतिका छंद का बादशाह किसे कहा जाता है?
उत्तर- मैथिली शरण गुप्त

प्रश्न- रसिकेन्द्र , राष्ट्र कवि ,दद्दा के उपनाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न- भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया?
उत्तर- अशोक ने
प्रश्न- भारत में संस्कृत मां है, हिंदी बहूरानी और अंग्रेजी नौकरानी किस महापुरुष के अनमोल वचन हैं?
उत्तर- डॉक्टर कामिल बुल्के

प्रश्न- भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है?
उत्तर- इंडो – आर्यन

प्रश्न- भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह क्या है?
उत्तर-  चीनी – तिब्बती

प्रश्न- भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर- हिंदी (देवनागरी लिपि)

प्रश्न- भारतीय इतिहास का कौन सा स्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है?
उत्तर- मिलिंद पान्हो

प्रश्न- भारतीय भाषाओं को कितने प्रमुख वर्गों में बांटा गया है?
उत्तर- 4

प्रश्न- भारतीय भाषाओं में कौन सी भाषा द्रविड़ भाषा की उत्पत्ति नहीं है?
उत्तर- मराठी

प्रश्न- भारतेंदु कृत ‘ भारत दुर्दशा ‘किस साहित्य रूप का हिस्सा है?
उत्तर- नाटक साहित्य

प्रश्न- भाषा के संबंध में हिंदी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- हिन्दवी शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
उत्तर- अबू सईद

प्रश्न- “तुर्क हिंदुस्तानियम मन हिन्दवी गोयम जवाब” कथन किसका है?
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- भिक्षुक कविता के रचयिता कौन है?
उत्तर- निराला

प्रश्न- भूषण किस रस के कवि है?
उत्तर- वीर रस

प्रश्न- भूषण का कौन सा लक्षण ग्रंथ है?
उत्तर- शिवराज भूषण

प्रश्न- मजदूरी और प्रेम निबंध के रचनाकार कौन है?
उत्तर- सरदारपूर्ण सिंह

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – अंग्रेजी भाषा को भारत में शिक्षा के माध्यम से आरंभ किया गया?

उत्तर-  लॉर्ड मैकाले द्वारा

प्रश्न -हिंदी का आदि कवि किसे माना जाता है?

उत्तर- स्वयंभू

प्रश्न -अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा जाता है?

उत्तर- स्वयंभू को

प्रश्न -अपभ्रंश भाषा के प्रथम व्याकरणाचार्य कौन थे?

उत्तर- हेमचंद

प्रश्न -अपभ्रंश में कृष्ण काव्य के प्रणेता कौन है?

उत्तर- पुष्पदंत

प्रश्न -मध्यकालीन भारतीय आर्य भाषा और आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के बीच की कड़ी है?

उत्तर- अपभ्रंश

प्रश्न -अपभ्रंश शब्द का सर्वप्रथम प्रमाणिक प्रयोग कहां मिलता है?

उत्तर- पतंजलि के महाभाष्य

प्रश्न -अपभ्रंश शब्द का सबसे प्राचीन उदाहरण कहां मिलते हैं?

उत्तर- भरत मुनि के नाट्य शास्त्र

प्रश्न -हिंदी का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

उत्तर- परीक्षा गुरु ( लाला श्रीनिवास दास )

प्रश्न -हिंदी का प्रथम एकांकी कौन सा है?

उत्तर- एक घूंट (जयशंकर प्रसाद)

प्रश्न -आधुनिक हिंदी का प्रथम एकांकी कौन सा है?

उत्तर- बादल की मृत्यु (रामकुमार वर्मा)

प्रश्न -हिंदी का प्रथम पत्र कौन सा है?

उत्तर- उद्दंत मार्तण्ड (जुगल किशोर)

प्रश्न -हिंदी की प्रथम पत्रिका कौन सी है?

उत्तर- संवाद कौमुदी

प्रश्न -हिंदी के प्रथम कवि कौन हैं?

उत्तर- सिद्ध सरहपा

प्रश्न -हिंदी के प्रथम गद्यकर कौन है?

उत्तर- लल्लू लाल

प्रश्न -हिंदी के सर्वप्रथम गीत लेखक कौन है?

उत्तर- विद्यापति

प्रश्न -हिंदी के सर्वप्रथम दैनिक समाचार पत्र कौन सा है?

उत्तर- सुधावर्षण

प्रश्न -अतीत के चलचित्र के रचयिता कौन है?

उत्तर- महादेवी वर्मा

प्रश्न -अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी | उपयुक्त पंक्तियों किस काव्य की है?

उत्तर- यशोधरा

प्रश्न- अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रणी भूमिका निभाई?

उत्तर- खड़ी बोली

प्रश्न -अमीर खुसरो ने जिन मुकरियों, पहेलियोंऔर दो सुखनों की रचना की है ,उसकी मुख्य भाषा क्या है?

उत्तर- खड़ी बोली

प्रश्न- अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम क्या है?

उत्तर- रामचरितमानस

प्रश्न -अशोक के फूल (निबंध संग्रह) के रचनाकार हैं?

उत्तर- हजारी प्रसाद द्विवेदी

प्रश्न- अष्टछाप के सर्वश्रेष्ठ भक्त कवि कौन है?

उत्तर- सूरदास

प्रश्न -आंसू के रचयिता कौन है?

उत्तर- जयशंकर प्रसाद

प्रश्न -आत्मजयी के रचयिता कौन है?

उत्तर- कुवर नारायण

प्रश्न -आत्मनिर्भरता ( निबंध )के रचनाकार कौन है?

उत्तर- बालकृष्ण भट्ट

प्रश्न- आधुनिक युग की मीरा किसे कहा जाता है?

उत्तर- महादेवी वर्मा

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY