‘अपभ्रंश साहित्य’ की रचनाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न (TGT and PGT)

प्रश्न – रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल का समय किस शासक से किस शासक के समय तक बताए हैं?
उत्तर- राजा मुंज व राजाभोज से लेकर राजा हम्मीर तक

प्रश्न – हिंदी का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी का प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर-श्रावकाचार

प्रश्न – ‘श्रावकाचार ‘ कब लिखी गई तथा इसमें कितने दोहे वर्णित हैं?
उत्तर-933 ई० तथा 250 दोहे

प्रश्न – श्रावकाचार किसकी रचना है?
उत्तर-देवसेन

प्रश्न – ‘राहुल सांकृत्यायन ‘ ने किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-सरहपा ( 8वीं शताब्दी, 769ई० )

प्रश्न – ‘रामकुमार वर्मा’  ने किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-स्वयंभू ( 8वीं शताब्दी 783 ई०,)

प्रश्न – ‘चंद्रधर शर्मा गुलेरी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-राजा मुंज को ( 10वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान ( 12 वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी के मध्य )

प्रश्न – ‘गणपति चंद्रगुप्त ‘ हिंदी का प्रथम कवि किसे मानते हैं?
उत्तर-शलिभद्रसूरि ( 1184 ई० या 12 वीं )

प्रश्न – ग्रियर्सन, शिवसिंह सेंगर , तथा मिश्रबंधु तीनों ने ही किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-पुष्प /पुण्ड को ( 7वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ने गद्य का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-गोरखनाथ

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ‘ने ब्रजभाषा का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-शार्ड़धर

प्रश्न – ‘अपभ्रंश शब्द’  का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है?
उत्तर-धारसेन द्वितीय के शिलालेख में

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘जैन काव्य परंपरा ‘ का प्रथम कवि कौन माने जाते हैं?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि ‘ किसे कहा गया?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न -‘ पउमचरिउ ‘किसकी रचना है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘पउमचरिउ ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंधकाव्य ( अधूरा )

प्रश्न – ‘अधूरा पउमचरिउ ‘ को किसने पूरा किया?
उत्तर-स्वयंभू के पुत्र त्रिभुवन ने

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  किस शैली में लिखा गया है?
कड़वक बध्द शैली में

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  में कितने श्लोक व कांड है?
उत्तर-12000 श्लोक तथा 5 काण्ड

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ ने अपनी भाषा को क्या कहा है?
उत्तर-देशीभाषा

प्रश्न -‘ पउमचरिउ’ में किस कथा का वर्णन है?
उत्तर-राम का

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ के किस ग्रंथ में कृष्ण गाथा मिलता है?
उत्तर-रिटठणेमिचरिउ

प्रश्न – ‘पुष्पदंत ‘ का समय क्या है?
उत्तर-10 वीं शताब्दी ( 972ई० )

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ भाषा का सूर्य किसे कहा जाता है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न -‘ महापुराण ‘ किसका ग्रंथ है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंध काव्य

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ में कितने महापुरुषों का जीवन चरित वर्णित है?
उत्तर-63

प्रश्न – पुष्पदंत की रचना है?
उत्तर-महापुराण ( तिरसठी महापुरिस गुणांलकार ), णयकुमारचरिउ , जसहर चरिउ

प्रश्न – ‘अभिमान मेरू की उपाधि ‘ से विभूषित होने वाले कवि थे?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – अपभ्रंश के तीसरे प्रमुख कवि कौन थे?
उत्तर-धनपाल

प्रश्न – धनपाल की रचना है?
उत्तर-भविसयतकहा ( 10 वीं शताब्दी )

‘प्रश्न – भविसयतकहा ‘ ग्रंथ का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-सूर्य पंचमी रास

प्रश्न – ‘जोइन्दु ‘ ने दो पुस्तकों की रचना की है?
उत्तर-परमात्मा प्रकाश , योगसार

प्रश्न – अपभ्रंश भाषा में ‘दोहा काव्य ‘ का आरंभ छठी शताब्दी के किस कवि से माना जाता है?
उत्तर-जोइन्दु

प्रश्न – हिंदी में ‘दोहे की पराम्परा ‘ किससे मानी जाती है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी ‘षट्ऋतु परंपरा की’  शुरुआत किस रचना से मानी जाती है?
उत्तर-संदेश रासक

प्रश्न – संदेश रासक के रचनाकार हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY