Current Affairs 5th August 2023 (Part 1)

प्रश्न- ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप किसने लॉन्च किया?

उत्तर- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)

प्रश्न- ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप का उद्देश्य क्या है?

उत्तर-

  1. व्यापक जानकारी प्रदान करना
  2. राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का कुशलतापूर्वक समाधान

प्रश्न- कौन सी सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त चिकित्सा सेवाएं और उपचार प्रदान करने जा रही है?

उत्तर- महाराष्ट्र

प्रश्न- पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ कौन से सुरक्षा समझौते को मंजूरी दे दी है?

उत्तर- संचार अंतरसंचालनीयता और सुरक्षा समझौता ज्ञापन (सीआईएस-एमओए)

प्रश्न- आयुष चिकित्सा उपचार के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए सरकार द्वारा कौन से वीजा की शुरुआत की गयी?

उत्तर- आयुष वीजा

प्रश्न- आयुष वीजा का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- दुनिया में भारत के आयुर्वेदिक और अन्य पारंपरिक उपचारों को बढ़ावा देना

प्रश्न- मालाबार नदी महोत्सव का नौवां संस्करण कहाँ शुरू हुआ?

उत्तर- कोझिकोड के तुषारागिरी में (केरल)

प्रश्न- अमृत वृक्ष आंदोलन वेब पोर्टल/मोबाइल एप्लिकेशन किसने लॉन्च किया?

उत्तर- हिमंत बिस्वा सरमा (मुख्यमंत्री असम)

प्रश्न- भारत के पास अपना पहला ध्रुवीय अनुसंधान पोत (पीआरवी) अगले कितने वर्षों में होने की संभावना है?

उत्तर- पांच वर्षों में

प्रश्न- “स्टडी इन इंडिया पोर्टल” किनके द्वारा लॉन्च किया गया?

उत्तर- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर द्वारा

प्रश्न- केंद्र सरकार ने कौन कौन से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है?

उत्तर-

  1. लैपटॉप,
  2. टैबलेट,
  3. ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर
  4. अल्ट्रा-स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर
  5. सर्वर

प्रश्न- एनएमडीसी (NMDC) के नए लोगो (LOGO) का अनावरण किसने किया?

उत्तर- नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

प्रश्न- भारत के बाजारों को ‘इक्वल वेट’ से ‘ओवरवेट’ रेटिंग में किसने अपग्रेड किया?

उत्तर- ब्रोकरेज फर्म “मॉर्गन स्टेनली”

Current Affairs 5th August 2023 (Part 2)

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 5th August 2023 (Part 2)

प्रश्न- हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के अंतर्गत किस श्रेणी के अस्पताल मुफ्त इलाज प्रदान करेंगे ?

उत्तर- सरकार द्वारा संचालित अस्पताल

प्रश्न- हाल ही में जीएम विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर कौन भारत का शीर्ष क्रम का शतरंज खिलाड़ी बन गया है ?

उत्तर- डी. गुकेश

प्रश्न- हाल ही में बैडमिंटन के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र कहाँ स्थापित किया जा रहा है ?

उत्तर- गुआहाटी, असम

प्रश्न- हाल ही में भारत को किस देश से स्पाइक NLOS मिसाइलें प्राप्त हुईं ?

उत्तर- इजराइल

प्रश्न- हाल ही में किस मंत्रालय ने ONGC विदेश को ‘नवरत्न’ का दर्जा देने को मंजूरी दी हैं ?

उत्तर- वित्त मंत्रालय

प्रश्न- हाल ही में अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2023 का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर- अधिवक्ताओं की योग्यता और अधिकारों में संशोधन करना

प्रश्न- हाल ही में सागर सेतु के तहत पोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (PHO) का शुभारंभ किसने किया ?

उत्तर- सर्बानंद सोनोवाल

प्रश्न- हाल ही में भारत के किस राज्य ने आनंद विवाह अधिनियम के तहत सिख विवाह को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है ?

उत्तर- असम

प्रश्न- किस भारतीय राज्य ने प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए एक विधेयक पारित किया है ?

उत्तर- झारखंड

प्रश्न- भारतीय अंगदान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 3 अगस्त

प्रश्न- राज्यसभा ने मध्यस्थता विधेयक 2021 कब पारित किया?

उत्तर- 1 अगस्त को

प्रश्न- भारत की सेवा पीएमआई जुलाई में कितने साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई?

उत्तर- 13 साल के

Current Affairs 5th August 2023 (Part 1)

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

सामान्य विज्ञान के 50 MCQ (परीक्षा में सर्वाधिक बार पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर)

Q.1 अरस्तु द्वारा समस्त जीवो को कितने समूह में विभाजित किया गया है?

Ans. दो [जंतु समूह एवं वनस्पति समूह]

Q.2 ‘आधुनिक वर्गीकरण ‘ का पिता किसे कहा जाता है?

Ans. लीनियस

Q.3 ‘ मधुमक्खी ‘  पालन का अध्ययन क्या कहलाता है?

Ans. एपीकल्चर

Q.4 ‘ जीव तथा जंतु विज्ञान ‘ का जनक किसे माना जाता है?

Ans. अरस्तु

Q.5 ‘ चिकित्सा शास्त्र ‘ का जनक कौन है?

Ans. हिप्पोक्रेट्स

Q.6 ‘ जीव विज्ञान ‘ शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया?

Ans. लैमार्क( फ्रांस )एवं ट्रेविरेनस (जर्मनी)

Q.7 ‘ जैव विकास’  को सर्वप्रथम किसने समझाया?

Ans. लैमार्क ने

Q.8 ‘ वनस्पति विज्ञान ‘ का जनक कौन है?

Ans. थियोफ्रेस्ट्स

Q.9  ‘ रसायन विज्ञान ‘ का जनक कौन है?

Ans. लेवोजियर

Q.10 ‘ गैसों के विसरण के नियम ‘ के प्रतिपादक कौन हैं?

Ans. ग्राहम

Q.11 ‘जड़त्व के नियम ‘ की खोज किसने दिया?

Ans. गैलीलियो

Q. 12 ‘गुरुत्वाकर्षण के नियम ‘ के प्रतिपादक कौन हैं?

Ans. न्यूटन

‘Q. 13 नेचुरल सेलेक्शन’ का सिद्धांत किसने दिया?

Ans. डार्विन

Q.14 हीमोग्लोबिन योगिक है?

Ans. प्रोटीन का

Q.15 ‘ रक्त का अध्ययन ‘ क्या कहलाता है?

Ans. हेमाटोलॉजी

Q.16 रक्त का थक्का बनने में कौन सहायक है?

Ans. प्लेटलेट्स

Q.17 खून का रंग किसके कारण लाल होता है?

Ans. हीमोग्लोबिन के कारण

Q.18 हीमोग्लोबिन में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?

Ans. लोहा

Q.19 प्लाज्मा में जल का कितना प्रतिशत होता है?

Ans. 90%

Q.20 प्रोटीन का पाचन कहां होता है?

Ans. छोटी आंत में

Q.21 पत्तियों का रंग पीला क्यों होता है?

Ans. कैरोटीन के निर्माण के कारण

Q.22 प्रकाश संश्लेषण की क्रिया सबसे अधिक किस रंग में होती है?

Ans. लाल रंग के प्रकाश में

Q.23 ‘विषाणुओं ‘ का अध्ययन क्या कहलाता है?

Ans. वाईरोलॉजी

Q.24 कवको का अध्ययन क्या कहलाता है?

Ans. माइकोलॉजी

Q.25 ‘ शैवालों ‘ का अध्ययन क्या कहलाता है ?

Ans. फाइकोलॉजी

Q.26 शैवालों की कोशिका भित्ति किसकी बनी होती है?

Ans. सेल्यूलोज की

Q.27 ध्वनि का वेग सर्वाधिक किसमें होता है?

Ans. ठोस में

‘Q.28 प्रकाश वर्ष’ किसका मात्रक मात्रक है?

Ans. दूरी का

Q.29 शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि कौन सी है?

Ans. पिट्यूटरी ग्रंथि

Q.30 ध्वनि तीव्रता की इकाई क्या है?

Ans. डेसीबल

Q.31 ‘रानीखेत ‘ की बीमारी किससे फैलती है?

Ans. वायरस से

Q.32 सर्वप्रथम ‘जीन ‘ शब्द का प्रयोग किसने किया है?

Ans. जोहान्सन ने

Q.33 शरीर के अंदर रक्त का थक्का जमने से कौन रोकता है?

Ans. हिपैरीन नामक प्रोटीन

Q.34 ‘ ब्लड बैंक’ किसे कहा जाता है?

Ans. प्लीहा को

Q.35 अनुवांशिकी के जनक कौन हैं?

Ans. ग्रेगरी जॉन मेंडल

Q.36 दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई क्या है?

Ans. पारसेक

Q.37 सबसे भारी धातु कौन सी है

Ans. ओसियम

Q.38 सबसे कठोर धातु कौन सी है

Ans. क्रोमियम

Q.39 सबसे मजबूत धातु कौन सी है

Ans. टंगस्टन

Q.40 रक्त में कितने प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है 

Ans. 7%प्रोटीन

Q.41 जल को मृदु बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है

Ans. जियोलाइट का

Q.42 हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता कितने लीटर प्रति मिनट होती है

Ans. 4.5 लीटर

Q.43 हृदय संबंधी असामान्यताओं का पता लगाने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है

Ans. इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ (ई सी जी)

Q.44 मस्तिष्क की विकृतियों का पता लगाने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है

Ans. इलेक्ट्रोइन्सेफेलोग्राम (ई ई जी)

Q.45 मानव का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है

Ans.ह्रदय

Q.46 मनुष्य के रक्त में एंटीजन के कितने प्रकार होते हैं

Ans.दो [एंटीजनA ,एंटीजन B]

Q.47 रक्त किस प्रकार का उत्तक है

Ans. तरल संयोजी ऊतक

Q.48 रक्त में कितने प्रकार के पदार्थ पाए जाते हैं

Ans. दो रक्त[प्लाज्मा और रूधिराणु]

Q.49 कोशिका के ऊर्जा गृह होते हैं?

Ans. माइटोकांड्रिया

Q.50 मानव शरीर में डी एन ए कहां पाया जाता है?

Ans.क्रोमेटिन

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 4th August 2023

प्रश्न- “आदि पेरुक्कू उत्सव” कब मनाया जाता है?

उत्तर- 3 अगस्त

प्रश्न- “आदि पेरुक्कू उत्सव” किस राज्य से सम्बंधित है?

उत्तर- तमिलनाडु

प्रश्न- आदि पेरुक्कू को और किस नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर- पथिनेट्टम पेरुक्कू के

प्रश्न- भारत इंटरनेट उत्सव कबसे मनाया जाएगा?

उत्तर- 7 अगस्त

प्रश्न- ई-केयर पोर्टल क्यों लॉन्च किया गया?

उत्तर- विदेश में मरने वाले भारतीयों के अवशेषों के हस्तांतरण की सुविधा के लिए

प्रश्न- एफबीआई का विशेष प्रभारी एजेंट किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- शोहिनी सिन्हा को (भारतीय-अमेरिकी)

प्रश्न- भारत के लोक और जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव “उत्कर्ष” का उद्घाटन किसने कब और कहाँ किया?

उत्तर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 03 अगस्त 2023 को भोपाल में

प्रश्न- भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने, आकाश का पहला रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर किसको सौपा?

उत्तर- डीआरडीओ को

प्रश्न- विश्व स्तनपान सप्ताह कब से कब तक मनाया जाता है?

उत्तर- 1 से 7 अगस्त

प्रश्न- संसद ने हाल ही में कौन सा विधेयक पारित किया?

उत्तर- खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023

प्रश्न- सरकार द्वारा किसके लिए अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड लागू किए गए?

उत्तर- ‘स्मार्ट मीटर’ और ‘वेल्डिंग रॉड्स और इलेक्ट्रोड्स’ के लिए

प्रश्न- ओबीसी के उप-वर्गीकरण की जांच के लिए गठित कौन से आयोग ने राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपी?

उत्तर- रोहिणी आयोग ने

प्रश्न- रोहिणी आयोग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- अक्टूबर 2017

प्रश्न- इंग्लैंड के किस खिलाडी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की?

उत्तर- स्टुअर्ट ब्रॉड ने

प्रश्न- यूनेस्को ने किस शहर को ‘विरासत खतरे की सूची’ में जोड़ने की सिफारिश की?

उत्तर- वेनिस को

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (प्रैक्टिस सेट 1)

प्रश्न – ‘कृतज्ञ ‘ शब्द का समानार्थी शब्द क्या है

उत्तर- आभारी

प्रश्न -‘गजगामिनी’ शब्द में कौन सा समास है

उत्तर- कर्मधारय समास

प्रश्न -‘अनादर ‘शब्द में कौन सा उपसर्ग लगा है

उत्तर- अन उपसर्ग

प्रश्न – ‘ जो मांस खाता हो ‘ वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है

उत्तर- मांसाहारी

प्रश्न – ‘ कल’ शब्द का अर्थ है बीता हुआ दिन, इसका भिन्नार्थक शब्द क्या है

उत्तर- आने वाला कल

प्रश्न – ‘राधा गीत गाएगी ‘ वाक्य में कौन – सा काल है

उत्तर- सामान्य भविष्य काल

प्रश्न -‘धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का ‘कहावत का क्या अर्थ है

उत्तर- कहीं का ना होना

प्रश्न -‘विमल वाली वीणा ली, कमल कोमल कर में सप्रीत’ मैं कौन सा अलंकार है

उत्तर- अनुप्रास अलंकार

‘प्रश्न -जगदीश ‘ शब्द का संधि विच्छेद क्या है

उत्तर- जगत् +ईश

प्रश्न -‘सूर्योदय ‘ शब्द में कौन सी संधि है

उत्तर- गुण संधि

प्रश्न -‘गुजर – बसर करना’  मुहावरे का क्या अर्थ है

उत्तर- जीवन निर्वाह करना

प्रश्न -7 दिन के लिए एक शब्द है

उत्तर- सप्ताह

प्रश्न -रस के कितने प्रकार हैं

उत्तर- 9

प्रश्न -‘बच्चा सो रहा है’ वाक्य में कौन सा काल है

उत्तर- अपूर्ण वर्तमान काल

प्रश्न -विद्यार्थी ‘ शब्द का स्त्रीलिंग क्या है

उत्तर- विद्यार्थिनी

प्रश्न -‘हवा’ शब्द का बहुवचन क्या है

उत्तर- हवाएं

प्रश्न -‘शिक्षक ने छात्र को डंडे से मारा ‘ वाक्य में कौन सा कारक है

उत्तर- कर्म कारक

प्रश्न -‘स्वाभाविक ‘ शब्द में कौन सा प्रत्यय है

उत्तर- इक प्रत्यय

प्रश्न -‘ वानर ‘ का तद्भव रूप क्या है

उत्तर- बंदर

प्रश्न -‘विभावरी ‘ किस प्रकार का शब्द है

उत्तर- तत्सम

प्रश्न -‘चूरन’  किस प्रकार का शब्द है

उत्तर- तद्भव

प्रश्न -‘मोक्ष की इच्छा रखने वाले’ वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है

उत्तर- मुमुक्षु

प्रश्न -‘ बहुत अधिक बोलने वाला व्यक्ति ‘ वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या है

उत्तर- वाचाल

प्रश्न -‘चरण- कमल बंदों हरि राई’ पंक्ति में कौनसा अलंकार है

उत्तर- रूपक अलंकार

प्रश्न -‘बिनु पग चले सुने बिनु काना’ कर बिनु कर्रम करै विधि नाना , में कौन सा अलंकार है

उत्तर- विभावना अलंकार

प्रश्न -‘नीली साड़ी’ में कौन सा विशेषण है

उत्तर- गुणवाचक

प्रश्न -‘इंद्रिय’का विशेषण शब्द क्या है

उत्तर- एन्द्रिय

प्रश्न -‘रमेश की पुस्तक पुरानी है’ इस वाक्य में ‘पुस्तक ‘ शब्द क्या है

उत्तर- विशेष्य

प्रश्न -‘कर्कश ‘ का विलोम शब्द क्या है

उत्तर- मधुर

प्रश्न -‘कृश’ का विलोम शब्द क्या है

उत्तर- हृष्ट-पुष्ट

प्रश्न -‘न्यून ‘ शब्द का विलोम क्या है

उत्तर- अधिक

हिंदी व्याकरण में (समास )के महत्वपूर्ण प्रश्न

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 3rd August 2023 (Part 1)

प्रश्न- ‘उल्लास’ मोबाइल एप्लिकेशन किसने लॉन्च किया?

उत्तर- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने

प्रश्न- ‘उल्लास’ मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- बुनियादी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए

प्रश्न- सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाडी कौन बन गये है?

उत्तर- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

प्रश्न- स्वदेशी रूप से विकसित भारत का पहला “एमआरआई स्कैनर”किसके द्वारा और कहाँ लॉन्च किया गया?

उत्तर- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा, नई दिल्ली में

प्रश्न- केंद्र ने प्रोजेक्ट टाइगर डिवीजन को किसके साथ विलय कर दिया है?

उत्तर- प्रोजेक्ट एलिफेंट

प्रश्न- केंद्र ने प्रोजेक्ट टाइगर डिवीजन और प्रोजेक्ट एलिफेंट का विलय करके कौन सा नाम दिया?

उत्तर- प्रोजेक्ट टाइगर एंड एलीफेंट डिवीजन

प्रश्न- चेन्नई में भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री ने पूरे भारत के कौन-कौन से नए उत्पादों को जीआई टैग (GI TAG) दिया है?

उत्तर-

  1. जलेसर धातु शिल्प
  2. गोवा मनकुराड आम
  3. गोवा बेबिन्का
  4. उदयपुर कोफ्तगारी मेटल क्राफ्ट
  5. बीकानेर काशीदाकारी शिल्प
  6. जोधपुर बंधेज शिल्प
  7. बीकानेर उस्ता कला शिल्प

प्रश्न- 5वें विश्व कॉफी सम्मेलन (डब्ल्यूसीसी) की मेजबानी कौन करेगा?

उत्तर- भारत (बेंगलुरु में)

प्रश्न- रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सरकार ने कितने लाख रुपये लोन का नया लक्ष्य रखा है?

उत्तर- 63 लाख

प्रश्न- वक्कोम पुरूषोतमन कौन थे जिनका तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया?

उत्तर- केरल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

प्रश्न- अमेज़न इंडिया द्वारा पहला फ्लोटिंग स्टोर कहाँ खोला जाएगा?

उत्तर- श्रीनगर की डल झील पर

Current Affairs 3rd August 2023 (Part 2)

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 3rd August 2023 (Part 2)

प्रश्न- विश्व फेफड़ों का कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 1 अगस्त

प्रश्न- सरकार ने किसके लिए नीति का मसौदा जारी किया?

उत्तर- राष्ट्रीय डीप टेक स्टार्टअप  (एनडीटीएसपी)

प्रश्न- वर्ल्ड वाइड वेब दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 1 अगस्त

प्रश्न- हाल ही में मध्यस्थता विधेयक 2021 का उद्देश्य मुख्य रूप से किस क्षेत्र में विवादों के निपटारे के लिए एक तंत्र के रूप में मध्यस्थता को विनियमित और बढ़ावा देना है?

उत्तर- सिविल और वाणिज्यिक विवाद

प्रश्न- हाल ही में किस राज्य की सरकार ने जल पर्यटन और साहसिक खेल नीति 2023 को मंजूरी दी हैं?

उत्तर- उत्तर प्रदेश

प्रश्न- हाल ही में भारत ने किस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी हासिल की है?

उत्तर- वेस्ट इंडीज

प्रश्न- हाल ही में सैन्य नर्स सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक (DG) के रूप में किसने कार्यभार संभाला है ?

उत्तर- मेजर जनरल अमिता रानी

प्रश्न- हाल ही में नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPDDR) का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर- मादक द्रव्यों के उपयोग और नशीली दवाओं की मांग में कमी के बारे में जागरूकता फैलाना

प्रश्न- हाल ही में भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित अगली जनरेशन मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग (MRI) किसने लॉन्च की हैं ?

उत्तर- डॉ. जितेंद्र सिंह

प्रश्न- हाल ही में NHPC लिमिटेड और किस संगठन ने दिव्यांगजनों को सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए ?

उत्तर- ALIMCO (आर्टिफीसियल लिम्बस मैन्युफैक्चरिंग कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया)

प्रश्न- पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में किसने पदभार संभाला है ?

उत्तर- वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर

प्रश्न- हाल ही में भारतीय बहादुरों के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित अभियान का नाम क्या है ?

उत्तर- मेरी माटी मेरा देश

प्रश्न- हाल ही में हर घर तिरंगा अभियान भारत में किस प्रमुख घटना या उत्सव से जुड़ा है ?

उत्तर- स्वतंत्रता दिवस

Current Affairs 3rd August 2023 (Part 1)

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 2nd August 2023

प्रश्न- कौन सी भारतीय फिल्म ऑस्कर के स्टूडेंट्स एकेडमी अवॉर्ड 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है?

उत्तर- चंपारण मटन

प्रश्न- असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने

प्रश्न- राष्ट्रीय क्रूज पर्यटन नीति का मसौदा जारी किया?

उत्तर- भारत सरकार ने

प्रश्न- राष्ट्रीय क्रूज पर्यटन नीति का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने और क्रूज़ पर्यटन में शामिल यात्रियों की सहायता इसका मुख्य उद्देश्य है

प्रश्न- जी-20 एम्पावर शिखर सम्मेलन कब और कहाँ शुरू हुआ?

उत्तर- 01 अगस्त 2023 को गांधीनगर में

प्रश्न- जी-20 एम्पावर शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

उत्तर- स्मृति ईरानी

प्रश्न- उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण पर दिशानिर्देश किसके द्वारा जारी किए गए हैं?

उत्तर- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा

प्रश्न- म्यांमार जुंटा ने आपातकाल की स्थिति को कितने महीने और बढ़ा दिया है?

उत्तर- 6 महीने

प्रश्न- ‘मुख्यमंत्री कमांड सेंटर’ का उद्घाटन कब और किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- 30 जुलाई 2023 को ,योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) द्वारा

प्रश्न- केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य का कितने प्रतिशत तक पहुंच गया?

उत्तर- 25.3%

प्रश्न- दक्षिण एशिया में पहला “सेंटर फॉर स्पीशीज़ सर्वाइवल” कहाँ स्थापित किया जाएगा?

उत्तर- भारत

प्रश्न- एनएएसी के नए निदेशक कौन बने?

उत्तर- प्रोफेसर गणेशन कन्नाबीरन

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

(बाल विकास के 25 MCQ ) परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न (प्रैक्टिस सेट 2)

Q.1 मनोविज्ञान का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Ans. मन का विज्ञान

Q.2 मनोविज्ञान का वास्तविक अर्थ क्या है?

Ans. व्यवहार का विज्ञान

Q.3 मनोविज्ञान क्या है?

Ans. विधायक विज्ञान

Q.4 ‘साइकोलॉजी ‘ शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से हुई है?

Ans. युनानी / ग्रीक

Q.5 साइकोलॉजी का शाब्दिक अर्थ क्या है?

Ans. आत्मा का अध्ययन

Q.6 साइकोलॉजी शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के किन दो शब्दों से हुई है?

Ans. साइकी और लोगस

Q.7 साइकी और लोगस  शब्द किस भाषा से बना है?

Ans. यूनानी

Q.8 ‘साइकी’ शब्द का अभिप्राय क्या है?

Ans. आत्मा

Q.9 मनोविज्ञान किस शास्त्र का भाग माना जाता था?

Ans. दर्शनशास्त्र

Q.10 मनोविज्ञान “मानव एवं पशु व्यवहार का विज्ञान है” यह किसने कहा है?

Ans. मार्गन ने

Q.11 मनोविज्ञान “व्यवहार का निश्चित विज्ञान है” यह कथन किसने कहा है?

Ans. वाटसन ने

Q.12 ‘व्यवहारवाद’ के प्रमुख प्रवर्तक कौन हैं?

Ans. जे॰बी॰वाटसन

Q.13 ‘मनोविज्ञान आचरण एवं व्यवहार का यथार्थ विज्ञान है’  यह कथन किसका है?

Ans. मैक्डूगल

Q.14  बुद्धि और शरीर किसमें समाहित है?

Ans. जैविक कारक

Q.14  शिक्षा मनोविज्ञान का केंद्र कौन है?

Ans. बालक

Q.15  ‘ मनोविज्ञान शिक्षा का आधारभूत विज्ञान है’  यह कथन किसका है?

Ans. स्कीनर

Q.16  ‘मनोविश्लेषणवाद ‘ के प्रमुख प्रवर्तक कौन हैं?

Ans. सिंगमण्ड फ्रायड

Q. 17  ‘नेशनल सोसाइटी ऑफ कॉलेज टीचर्सऑफ एजुकेशन संस्था’ कहां है?

Ans. अमेरिका में

Q.18  मुझे बालक दे दीजिए |  तुम उसे जैसा बनाना चाहते हो, उसे मैं वैसा ही बना दूंगा | यह कथन किसने कहा है?

Ans. वाटसन

Q.19 ‘ सिंगमण्ड फ्रायड ‘के अनुसार मन की तीन स्थितियां कौन-कौन सी हैं?

Ans. चेतन, अर्धचेतन, अचेतन

Q.20  इद (Id) ,  ईगो(Ego) और सुपर ईगो (Supper Ego) को मानव की संरचना का विभिन्न अंग कौन मानता है?

Ans. सिंगमण्ड फ्रायड

Q.21 केवल दो प्रकार की मूल प्रवृत्ति है ‘मृत्य एवं जीवन’ यह विचार किसका है?

Ans. सिंगमण्ड फ्रायड

Q.22 मनोविज्ञान’ चेतना का विज्ञान है’  यह विचार किसका है?

Ans. विलियम जेम्स

Q.23 मनोविज्ञान ‘आत्मा का विज्ञान है’ यह विचार किसका है?

Ans. प्लेटो

Q.24 ‘एमिल ‘नामक पुस्तक किसने लिखी है?

Ans. रूसो

Q.25  ‘बाल विकास’ विज्ञान की किस शाखा के रूप में विकसित हुआ है?

Ans. मनोविज्ञान

बाल विकास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न (प्रैक्टिस सेट 1)

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Current Affairs 1st August 2023

प्रश्न- राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद(NAAC) के नए निदेशक कौन बने?

उत्तर- प्रोफेसर गणेशन कन्नाबीरन

प्रश्न- महाराष्ट्र का पहला उद्योग रत्न पुरस्कार किसे मिलेगा?

उत्तर- रतन टाटा को

प्रश्न- विश्व रेंजर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 31 जुलाई

प्रश्न- अखिल भारतीय शिक्षा शिखर सम्मेलन 2023 के अवसर पर कितने समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये?

उत्तर- 106

प्रश्न- इसरो द्वारा श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी56 रॉकेट पर किसके और कितने उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया?

उत्तर- सिंगापुर के 7 उपग्रहों को

प्रश्न- श्रीलंका एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में भारत ने कितने पदक जीते?

उत्तर- 14 पदक (नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य)

प्रश्न- रुबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए किसे चुना गया?

उत्तर- गोवा को अगस्त 2023 में

प्रश्न- भारत में बाघों की आबादी कितनी हो गयी है?

उत्तर- 3,925

प्रश्न- अमेरिकी वित्त एजेंसी की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे बनाया गया है?

उत्तर- निशा बिस्वाल

प्रश्न- भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर मेला 2023 को किसने और कहाँ संबोधित किया?

उत्तर- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में

प्रश्न- वित्त वर्ष 2030 तक भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग कितनी हो जाएगी?

उत्तर- 70% बढ़कर 4,000 अमेरिकी डॉलर

प्रश्न- 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 किसने जीता?

उत्तर- भारतीय महिला हॉकी टीम ने

प्रश्न- भारत ने किसे हराकर 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 में जीत हासिल की?

उत्तर- स्पेन को 3-0 से

प्रश्न- राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) क्या है?

उत्तर- भारत में सभी उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन और मान्यता देने और सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति के माध्यम से कार्य करने वाली संस्था है

 

हमारे वॉट्स्ऐप और फेसबुक पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

Study Materials and Exam Contents

Exit mobile version