Category Archives: Exams

हिंदी में सर्वप्रथम ( कवि , रचना) के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- हिंदी भाषा के लिए हिंदी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
उत्तर- सरफुद्दीन यज्दी ने ( 1924ई० ) में जफरनामा में

प्रश्न- हिंदी की प्रथम लेखिका कौन है?
उत्तर- बंग महिला ( राजेंद्र बालाघोष )

प्रश्न- हिंदी की प्रथम या आदि कवयित्री ने किसे कहा जाता है?
उत्तर- मीराबाई

प्रश्न- हिंदी के प्रथम कवि कौन है?
उत्तर- सरहपा

प्रश्न- हिंदी का प्रथम महाकवि किसे कहा जाता है?
उत्तर- चंदवरदाई

प्रश्न- हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर- पृथ्वीराज रासो

प्रश्न- हिंदी का प्रथम बड़ा महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर- पद्मावत ( 1540 )

प्रश्न- खड़ीबोली हिंदी के प्रथम कवि कौन है?
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- आधुनिक खड़ीबोली के प्रथम कवि कौन है?
उत्तर- श्रीधर पाठक

प्रश्न- खड़ी बोली हिंदी के प्रथम महाकवि कौन है?
उत्तर- अयोध्या सिंह हरिऔध

प्रश्न- खड़ी बोली हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है?
उत्तर- प्रिय प्रवास ( 1914 ईं० )

प्रश्न- हिंदी के प्रथम सूफी कवि कौन है?
उत्तर- असाइत

प्रश्न- हिंदी के प्रथम गीतकार किसे कहा जाता है?
उत्तर- विद्यापति

प्रश्न- प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कहां हुआ?
उत्तर- नागपुर ( 10 जनवरी 1975 )

प्रश्न- विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 10 जनवरी

प्रश्न- हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- 14 सितंबर

प्रश्न- हिंदी की प्रथम फिल्म कौन सी है?
उत्तर- राजा हरिश्चंद्र ( 1913 )

प्रश्न- हिंदी की प्रथम बोलती फिल्म कौन सी है?
उत्तर- आलमआरा ( आर्देशिर ईरानी )

प्रश्न- हिंदी की प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर- श्रावकाचार ( 933 आचार्य देव सेन )

प्रश्न- हिंदी में नखशिख वर्णन परंपरा की पहली रचना है?
उत्तर- राउलवेल ( रोड़ा कवि )

प्रश्न- हिंदी में चंपू शैली में रचित पहली रचना कौन सी है?
उत्तर- राउलवेल (रोडाकवि )

प्रश्न- हिंदी में पहली रचना जिसमें बारहमासा का वर्णन किया गया है?
उत्तर- बीसलदेव रासो ( 1155 ई०) नरपति नाल्ह

प्रश्न- रासो परंपरा की पहली रचना कौन सी है?
उत्तर- भारतेश्वर बाहुबली रास ( 1184 ) शलिभद्रसूरि

प्रश्न- श्रृंगार रस की पहली रचना कौन सी है?
उत्तर- संदेश रासक ( अब्दुल रहमान )

प्रश्न- हिंदी की प्रथम अतुकांत रचना कौन सी है?
उत्तर- प्रेम पथिक ( जयशंकर प्रसाद )

प्रश्न- खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर- चंद छंद बररन की महिमा ( कवि गंग )

प्रश्न- परिमार्जित या शुद्ध खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर- भाषा योग वशिष्ठ ( 1741 ) राम प्रसाद निरंजनी

प्रश्न- हिंदी का प्रथम नाटक कौन सा है?
उत्तर- नहुष

प्रश्न- हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक कौन सा है?
उत्तर- जानकी मंगल ( 1868 ) शीतला प्रसाद त्रिपाठी

प्रश्न- हिंदी का प्रथम दुखान्त नाटक है?
उत्तर- रणधीर प्रेम मोहिनी ( लाला श्रीनिवास दास)

प्रश्न- हिंदी का प्रथम अनुदित नाटक है?
उत्तर- शकुंतला ( राजा लक्ष्मण सिंह )

प्रश्न- हिंदी की प्रथम प्रतीकात्मक नाटक है?
उत्तर- कामना ( जयशंकर प्रसाद )

प्रश्न- हिंदी का प्रथम मौलिक राजनीतिक नाटक है?
उत्तर- भारत दुर्दशा ( भारतेंदु हरिश्चंद्र )

प्रश्न- हिंदी का पहला मौलिक ओपेरा (गीत नाट्य) है?
उत्तर- भारत जननी

प्रश्न- हिंदी का प्रथम गीत नाट्य किसे माना जाता है?
उत्तर- करुणालय ( जयशंकर प्रसाद )

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

‘अपभ्रंश साहित्य’ की रचनाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न (TGT and PGT)

प्रश्न – रामचंद्र शुक्ल ने आदिकाल का समय किस शासक से किस शासक के समय तक बताए हैं?
उत्तर- राजा मुंज व राजाभोज से लेकर राजा हम्मीर तक

प्रश्न – हिंदी का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी का प्रथम रचना कौन सी है?
उत्तर-श्रावकाचार

प्रश्न – ‘श्रावकाचार ‘ कब लिखी गई तथा इसमें कितने दोहे वर्णित हैं?
उत्तर-933 ई० तथा 250 दोहे

प्रश्न – श्रावकाचार किसकी रचना है?
उत्तर-देवसेन

प्रश्न – ‘राहुल सांकृत्यायन ‘ ने किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-सरहपा ( 8वीं शताब्दी, 769ई० )

प्रश्न – ‘रामकुमार वर्मा’  ने किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-स्वयंभू ( 8वीं शताब्दी 783 ई०,)

प्रश्न – ‘चंद्रधर शर्मा गुलेरी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते थे?
उत्तर-राजा मुंज को ( 10वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘हजारी प्रसाद द्विवेदी ‘ किसे हिंदी का प्रथम कवि मानते हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान ( 12 वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी के मध्य )

प्रश्न – ‘गणपति चंद्रगुप्त ‘ हिंदी का प्रथम कवि किसे मानते हैं?
उत्तर-शलिभद्रसूरि ( 1184 ई० या 12 वीं )

प्रश्न – ग्रियर्सन, शिवसिंह सेंगर , तथा मिश्रबंधु तीनों ने ही किसे हिंदी का प्रथम कवि माना है?
उत्तर-पुष्प /पुण्ड को ( 7वीं शताब्दी )

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ने गद्य का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-गोरखनाथ

प्रश्न – ‘मिश्रबंधु ‘ ‘ने ब्रजभाषा का प्रथम कवि किसे माना है?
उत्तर-शार्ड़धर

प्रश्न – ‘अपभ्रंश शब्द’  का सर्वप्रथम उल्लेख कहां मिलता है?
उत्तर-धारसेन द्वितीय के शिलालेख में

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ का प्रथम कवि किसे माना जाता है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘जैन काव्य परंपरा ‘ का प्रथम कवि कौन माने जाते हैं?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘अपभ्रंश का वाल्मीकि ‘ किसे कहा गया?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न -‘ पउमचरिउ ‘किसकी रचना है?
उत्तर-स्वयंभू

प्रश्न – ‘पउमचरिउ ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंधकाव्य ( अधूरा )

प्रश्न – ‘अधूरा पउमचरिउ ‘ को किसने पूरा किया?
उत्तर-स्वयंभू के पुत्र त्रिभुवन ने

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  किस शैली में लिखा गया है?
कड़वक बध्द शैली में

प्रश्न – ‘पउमचरिउ’  में कितने श्लोक व कांड है?
उत्तर-12000 श्लोक तथा 5 काण्ड

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ ने अपनी भाषा को क्या कहा है?
उत्तर-देशीभाषा

प्रश्न -‘ पउमचरिउ’ में किस कथा का वर्णन है?
उत्तर-राम का

प्रश्न – ‘स्वयंभू ‘ के किस ग्रंथ में कृष्ण गाथा मिलता है?
उत्तर-रिटठणेमिचरिउ

प्रश्न – ‘पुष्पदंत ‘ का समय क्या है?
उत्तर-10 वीं शताब्दी ( 972ई० )

प्रश्न – ‘अपभ्रंश ‘ भाषा का सूर्य किसे कहा जाता है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न -‘ महापुराण ‘ किसका ग्रंथ है?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ किस प्रकार का ग्रंथ है?
उत्तर-प्रबंध काव्य

प्रश्न – ‘महापुराण ‘ में कितने महापुरुषों का जीवन चरित वर्णित है?
उत्तर-63

प्रश्न – पुष्पदंत की रचना है?
उत्तर-महापुराण ( तिरसठी महापुरिस गुणांलकार ), णयकुमारचरिउ , जसहर चरिउ

प्रश्न – ‘अभिमान मेरू की उपाधि ‘ से विभूषित होने वाले कवि थे?
उत्तर-पुष्पदंत

प्रश्न – अपभ्रंश के तीसरे प्रमुख कवि कौन थे?
उत्तर-धनपाल

प्रश्न – धनपाल की रचना है?
उत्तर-भविसयतकहा ( 10 वीं शताब्दी )

‘प्रश्न – भविसयतकहा ‘ ग्रंथ का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर-सूर्य पंचमी रास

प्रश्न – ‘जोइन्दु ‘ ने दो पुस्तकों की रचना की है?
उत्तर-परमात्मा प्रकाश , योगसार

प्रश्न – अपभ्रंश भाषा में ‘दोहा काव्य ‘ का आरंभ छठी शताब्दी के किस कवि से माना जाता है?
उत्तर-जोइन्दु

प्रश्न – हिंदी में ‘दोहे की पराम्परा ‘ किससे मानी जाती है?
उत्तर-सरहपा

प्रश्न – हिंदी ‘षट्ऋतु परंपरा की’  शुरुआत किस रचना से मानी जाती है?
उत्तर-संदेश रासक

प्रश्न – संदेश रासक के रचनाकार हैं?
उत्तर-अब्दुल रहमान

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी व्याकरण में (समास )के महत्वपूर्ण प्रश्न [बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न]

प्रश्न – ‘समास ‘ का अर्थ है ?

उत्तर-  संक्षेपीकरण

प्रश्न – ‘समास ‘ किसे कहते हैं?
उत्तर- दो या दो से अधिक शब्द अपने बीच की विभक्तियों का लोपकर एक शब्द बनाते हैं उसे हम समास कहते हैं?

प्रश्न -‘ समास ‘ के मुख्यतः कितने भेद होते हैं?
उत्तर- चार (अव्ययीभाव समास , तत्पुरुष समास , द्वंद समास , बहुब्रीहि समास)

प्रश्न – समास’ के कुल कितने भेद है?
उत्तर- छः (अव्ययीभाव समास , तत्पुरुष समास , कर्मधारय समास , द्विग समास , द्वंद्व समास , बहुब्रीहि समास)

प्रश्न – जिस समास का पूर्वपद (पहला पद )प्रधान हो उसे कौन सा समास कहते हैं?
उत्तर- अव्ययीभाव समास

प्रश्न – यथास्थान ,यथाशक्ति , आजन्म ,आमरण , आजीवन में कौन सा समास होता है?
उत्तर- अव्ययीभाव समास

प्रश्न – रातों रात’ में कौन सा समास है?
उत्तर- अव्ययीभाव समास

प्रश्न – सावधान , सपरिवार , सार्थक , धीरे-धीरे , में कौन सा समास है?
उत्तर- अव्ययीभाव समास

प्रश्न – जिस समास में पूर्व पद गौण तथा उत्तर पद प्रधान हो उसे कौन सा समास कहते हैं?
उत्तर- तत्पुरुष समास

प्रश्न – ‘तत्पुरुष समास ‘ के कितने भेद है?
उत्तर- छः ( कर्म तत्पुरुष समास ,करण तत्पुरुष समास , संप्रदान तत्पुरुष समास, संबंध तत्पुरुष समास , अधिकरण तत्पुरुष समास

प्रश्न – तत्पुरुष समास के सहायक भेद कितने हैं?
उत्तर- चार अलुक् तत्पुरुष , नअ् तत्पुरुष , उपपद तत्पुरुष , लुप्तपद तत्पुरुष

प्रश्न – मनोहर, धर्मशाला , सत्याग्रह में कौन सा समास है?
उत्तर- तत्पुरुष समास

प्रश्न – ‘भारत रत्न ‘ का समास विग्रह है?
उत्तर- भारत का रत्न ( सम्बन्ध तत्पुरुष समास)

प्रश्न – आशातीत ‘ का समास विग्रह है?
उत्तर-  आशा से अतीत (अपादान तत्पुरुष समास)

प्रश्न – धनंजय , वाचस्पति , में कौन सा समास है?
उत्तर- अलुक् तत्पुरुष समास

प्रश्न – असभ्य , अटल में कौन सा समास है?
उत्तर- नअ् तत्पुरुष समास

प्रश्न – वह समास जिसमें पहला पद पूर्व वाचक विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है | उसे कौन सा समास कहते हैं?
उत्तर- कर्मधारय समास

प्रश्न – ‘परमात्मा ‘ में कौन सा समास है
उत्तर- कर्मधारय समास

प्रश्न – नराधम , जन्मांतर , सदाचार में कौन सा समास है?
उत्तर- कर्मधारय समास

प्रश्न – ‘नीलकमल ‘ का समास विग्रह क्या है?
उत्तर- नीला है कमल जो ( कर्मधारय समास)

प्रश्न – ‘श्याम -सुंदर ‘ का समास विग्रह है?
उत्तर- जो श्याम है जो सुंदर है (कर्मधारय समास)

प्रश्न – जिस समास का ‘पूर्व पद संख्यावाचक ‘ हो उसे कौन सा समास कहते है?
उत्तर- द्विग समास

प्रश्न – त्रिवेणी ‘ में कौन सा समास है?
उत्तर- द्विग समास

प्रश्न – त्रिभुज , नवरात्र में कौन सा समास है?
द्विग समास

प्रश्न – चारपाई ‘ में कौन सा समास हैं?
उत्तर- द्विग समास

प्रश्न – ‘सप्तऋषि ‘ का समास विग्रह क्या है?
उत्तर- सात ऋषियों का समूह (द्विग समास)

प्रश्न – जिस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं उसे कौन सा ‘समास ‘कहते हैं?
उत्तर- द्वंद्व समास

प्रश्न – द्वंद्व समास के कितने उपभेद हैं?
उत्तर- तीन ( इतरेतर द्वंद्व ,समाहार द्वंद्व , वैकल्पिक द्वंद्व)

प्रश्न – राजा- रानी ,माता -पिता, में कौन सा समास है?
उत्तर- द्वंद्व समास

प्रश्न – सीधा -साधा, गौरीशंकर, हरिहर में कौन सा समास है?
उत्तर- द्वंद्व समास

प्रश्न – ‘चारपाई’  में कौन सा समास है?
उत्तर- द्विग समास

प्रश्न – ‘दूध -रोटी , हाथी- घोड़ा ‘ कौन सा समास है?
उत्तर- द्वंद्व समास

प्रश्न – किस समास में दोनों पद मिलकर एक नया अर्थ प्रकट करते हैं?
उत्तर- बहुव्रीहि समास

प्रश्न – ‘पीतांबर ‘ में कौन सा समास है?
उत्तर- बहुब्रीहि समास

प्रश्न – ‘घनश्याम ‘ में कौन सा समास है?
उत्तर- बहुब्रीहि समास

प्रश्न – ‘पंचानन ‘ का समास विग्रह है?
उत्तर- पांच है आनन (मुख )जिसके

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

मुहावरे और लोकोक्तियों के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न –  अंडे का शहजादा ‘ मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  अनुभवहीन व्यक्ति

प्रश्न –  ‘ अंडे सेना ‘ मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  घर में बेकार बैठना

प्रश्न –  ‘ अक्ल पर पत्थर पड़ना’ मुहावरे का अर्थ है
उत्तर-  बुद्धि भ्रष्ट होना

प्रश्न –  ‘ अंग – अंग फूले न समाना’ मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  बहुत आनंदित होना

प्रश्न –  ‘आंख की किरकिरी होना’  मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  अप्रिय लगना

प्रश्न –  ‘अंधे को दीपक दिखाना’  मुहावरे का अर्थ है
उत्तर-  ना समझ को उपदेश देना

प्रश्न –  ‘अदृश्य शत्रु ‘ महावरे का अर्थ है
उत्तर-  आस्तीन का सांप

प्रश्न –  ‘आंख का काजल चुराना’  मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  सामने या पास की वस्तु चुरा लेना

प्रश्न –  ‘अंजर पंजर ढीले करना’ – मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  बुरी तरह मारना

प्रश्न –  ‘आधा तीतर आधा बटेर होना’  का अर्थ है
उत्तर-  छोटा बड़ा होना

प्रश्न –  ‘अपनी खिचड़ी अलग पकाना’ ‘  मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  सबसे अलग रहना

प्रश्न –  ‘अरण्य रोदन ‘ -मुहावरे का अर्थ है
उत्तर-  निरर्थक

प्रश्न –  ‘ऊंट के मुंह में जीरा ‘ मुहावरे का अर्थ है
उत्तर-  बहुत अधिक खाने वाले को बहुत कम देना

प्रश्न –  ‘कागजी घोड़े दौड़ाना ‘  मुहावरे का अर्थ है
उत्तर-  व्यर्थ की लिखा -पढ़ी करना

प्रश्न – ‘ गुड गोबर कर देना ‘  महावरे का सही अर्थ है
बना बनाया काम बिगाड़ देना

प्रश्न –  ‘गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा ‘  मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  पास में वस्तु रखते हुए चारों ओर खोजना

प्रश्न –  ‘थोथा चना बाजे घना ‘  मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  दिखावा बहुत करना परंतु सार ना होना

प्रश्न –  ‘तन पर नहीं लत्ता ,पान खाए अलबत्ता ‘ का अर्थ है
उत्तर-  झूठा दिखावा करना

प्रश्न –  ‘गरीब के घर में गुणवान व्यक्ति ‘ मुहावरे का सही अर्थ है
उत्तर-  गुदड़ी का लाल

प्रश्न –  ‘आग लगने पर कुआं खोदना -लोकोक्ति का सही अर्थ है
उत्तर-  संकट के समय बचाव के लिए सोचना

प्रश्न –  ‘आंख व दीदा काढ़े मसीदा ‘ लोकोक्ति का सही अर्थ है
उत्तर-  योग्यता न रहने पर भी काम करने की शेखी भरना

प्रश्न –  ‘आए थे हरि भजन को ,ओटन लगे कपास ‘  लोकोक्ति का सही अर्थ है
उत्तर-  वांछित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लग जाना

प्रश्न –  ‘अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता ‘ लोकोक्ति का सही अर्थ है
उत्तर-  अकेला व्यक्ति शक्तिशाली नहीं होता

प्रश्न –  ‘अंधों में काना राजा ‘  लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  गुणहीनो के बीच एक गुणवान व्यक्ति

प्रश्न –  ‘अपने मरे बिना स्वर्ग नहीं दिखता ‘ लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  स्वयं प्रयत्न करने पर ही काम बनता है

प्रश्न –  ‘आग लगने पर कुआं खोदना ‘ लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  विपत्ति आ जाने पर तुरंत समाधान खोजना

प्रश्न – ‘ छछूंदर के सिर में चमेली का तेल ‘ का अर्थ है
उत्तर-  अयोग्य व्यक्ति का अच्छा पद मिलना

प्रश्न –  ‘कहां राजा भोज , कहां गंगू तेली ‘ लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  विशिष्ट और सामान्य व्यक्ति की तुलना

प्रश्न – ‘ काला अक्षर भैंस बराबर ‘  लोकोक्ति का सही अर्थ है
उत्तर-  पढ़ा लिखा ना होना

प्रश्न – ‘ खग जाने खग की भाषा ‘लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  समान प्रवृत्ति वाले लोग एक -दूसरे को सराहते हैं

प्रश्न –  ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे ‘  का अर्थ है
उत्तर-  अपनी शर्म छिपाने के लिए व्यर्थ झुंझलाना

प्रश्न –  ‘आठ कनौजिया नौ चूहे ‘ लोकोक्ति का अर्थ है
उत्तर-  अलगाव की स्थिति

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

बालविकास के 50 महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न -1. आधुनिक मनोविज्ञान के जनक माने जाते हैं?

उत्तर- विलियम जेम्स

प्रश्न -2. स्किनर किस देश के वैज्ञानिक थे?

उत्तर- अमेरिका के

प्रश्न -3. किशोरावस्था को तूफानों की अवस्था किसने कहा है?

उत्तर- स्टेनली हाॅल ने

प्रश्न -4. नैतिक विकास का सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर- कोहल वर्ग

प्रश्न -5. बाल विकास का उद्देश्य क्या है?

उत्तर- बच्चों का सर्वांगीण विकास

प्रश्न -6. मूल प्रवृत्ति का सिद्धांत किसने दिया?

उत्तर- मैक्डूगल

प्रश्न -‘7. मन की उत्तेजित दशा, क्रोध ,खुशी ‘ को क्या कहते हैं?

उत्तर- संवेग

प्रश्न -8. ‘ह्यूरिस्टिक पद्धति ‘ के जनक किसे माना जाता है?

उत्तर- आर्मस्ट्रांग को

प्रश्न -9. ‘प्रोजेक्ट पद्धति ‘ के जनक किसे माना जाता है?

उत्तर- जान डीवी

प्रश्न -’10. सीखने के सिद्धांत ‘को किसने दिया था?

उत्तर- थार्नडाइक

प्रश्न -11. मानव में अस्थाई परिवर्तन को क्या कहा जाता है?

उत्तर- अधिगम

प्रश्न -12. श्यामपट्ट पर लिखते समय सबसे महत्वपूर्ण क्या है?

उत्तर- अच्छी लिखावट

प्रश्न -13. ‘संज्ञानात्मक बाल विकास का सिद्धांत ‘ कितने विद्वानों ने दिया है?

उत्तर- जीन पियाजे ,ब्रूनर ,वाइगोत्सकी

प्रश्न -14. वाइगोत्सकी के अनुसार बालकों का संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा संभव है?

उत्तर- अधिगम के द्वारा

प्रश्न -15. बालक का सामाजिक करण का प्रारंभ होता है?

उत्तर- शैशवावस्था मे(0से 5 वर्ष)

प्रश्न -16. बालक का सामाजिक करण  हो जाता है?

उत्तर- किशोरावस्था में

प्रश्न -17. ‘बालक के गिरोह की अवस्था ‘ कौन सी कहलाती है?

उत्तर- बाल्यावस्था

प्रश्न -18. ‘समीपस्थ विकास का सिद्धांत (ZDP) ‘ किसने दिया है?

उत्तर- वाइगोत्सकी ने

प्रश्न -19. ‘डाल्टन पद्धति ‘के जनक कौन हैं?

उत्तर- हैलन पार्क हर्स्ट

प्रश्न -’20. डिसलेक्सिया’ किस विकार से संबंधित है?

उत्तर- पढ़ने संबंधित विकार से

प्रश्न -21. वृद्धि किस काल में सबसे अधिक होती है?

उत्तर- शैशव काल

प्रश्न -22. मनुष्य जीवन का आरंभ मूलतः घटित है?

उत्तर- केवल एक कोष

प्रश्न -23. ‘पूर्व बाल्यकाल अवस्था ‘कब से कब तक है?

उत्तर- 3 से 6 वर्ष तक का काल

प्रश्न -24. नवजात शिशु का भार कितना होता है?

उत्तर- 7 पाउंड

प्रश्न -25. कौन सी अवस्था में शारीरिक विकास की दर सबसे धीमी अवस्था में होती है?

उत्तर- बाल्यावस्था

प्रश्न -26. लिखने की योग्यता मे कमी किस का एक लक्षण है?

उत्तर- डिसग्राफिया

प्रश्न -27. सृजनशीलता का मौलिक परिणामों को अभिव्यक्त करने की मानसिक क्रिया है यह कथन किसका है?

उत्तर- क्रो एंड क्रो

प्रश्न -28. ‘डिस्लेक्सिया ‘ किससे संबंधित है?

उत्तर- पठन विकार से

प्रश्न -29. ‘क्षेत्र सिद्धांत ‘ का जनक किसे कहा जाता है?

उत्तर- कर्ट लेविन

प्रश्न -30. अधिगम का श्रेणी क्रम सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर- रॉबर्ट गेने

प्रश्न -31. कर्ट लेविन किस विचारधारा से प्रभावित थे?

उत्तर-  गेस्टाल्ट वादी

प्रश्न -32. रावर्ट गेने किस विचारधारा के समर्थक थे?

उत्तर- संज्ञान वादी

प्रश्न -33. रावर्ट गेने अधिगम के कितने स्तर बताए हैं?

उत्तर- 8

  • संकेत अधिगम
  • उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम
  • श्रृंखला अधिगम
  • शाब्दिक साहचर्य अधिगम
  • विभेदी अधिगम
  • प्रत्यय अधिगम
  • सिद्धांत अधिगम
  • समस्या समाधान अधिगम

प्रश्न -34.’बुद्धि का विचलन’  सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर- वैसलर महोदय

प्रश्न -35. रावर्ट गेने के अनुसार अधिगम का सबसे उच्च स्तर कौन सा है?

उत्तर- समस्या समाधान अधिगम

प्रश्न -36. रावर्ट गेने अनुसार अधिगम का सबसे निम्न स्तर कौन सा है?

उत्तर- संकेत अधिगम है

प्रश्न -37. अल्फ्रेड विने ने बुद्धि को कितने भागों में बांटा है?

उत्तर- 3

  • मंद बुद्धि
  • कुशाग्र बुद्धि
  • औसत बुद्धि

प्रश्न -’38.भाटिया परीक्षण ‘ का संबंध किससे है

उत्तर- बुद्धि को नापने से

प्रश्न -39. स्टर्न के सूत्र में संशोधन किसने किया?

उत्तर- थाटर्मन ने

प्रश्न -40. ‘नर्सरी पद्धति ‘के जनक कौन हैं?

उत्तर- मारिया मांटेसरी

प्रश्न -’41. भूल एवं प्रयत्न का’ सिद्धांत किसने दिया है?

उत्तर- थार्नडाइक

प्रश्न -42. गणित संबंधी विकार को क्या कहते हैं?

उत्तर- डिस्कैलकुलिया

प्रश्न -43. बालक अपनी माता को कितने माह में पहचानने लगता है?

उत्तर- 3 माह में

प्रश्न -44. ‘प्रतिस्थापन का सिद्धांत ‘किस वैज्ञानिक ने दिया?

उत्तर- गुथरी ने

प्रश्न -45. बिने साइमन द्वारा किसका मापन किया जाता है ?

उत्तर- सामान्य बुद्धि का

प्रश्न -46. मनोविज्ञान व्यवहार व अनुभव का विज्ञान है -कथन है?

उत्तर- स्किनर

प्रश्न -47. ‘बहिर्दर्शन विधि ‘ का प्रतिपादन किसने की है?

उत्तर- जे॰  बी ॰ वाटसन

प्रश्न -48. ‘प्रयोगात्मक मनोविज्ञान ‘का जनक कहा जाता है?

उत्तर- विलियम वुण्ट

प्रश्न -49. संवेग की उत्पत्ति …………से होती है?

उत्तर- मूल प्रवृत्ति से

प्रश्न -50. मनोविज्ञान को “मन का विज्ञान “किसने कहा था?

उत्तर- पेस्टोलाजी

प्रश्न 51-  शैक्षिक मनोविज्ञान के पिता के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर- ई॰ एल॰ थार्नडाइक

बाल विकास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न (प्रैक्टिस सेट 2)

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी वर्णमाला में( व्यंजन से बनने वाले सभी महत्वपूर्ण प्रश्न)

प्रश्न- व्यंजन किसे कहते हैं?

उत्तर-  व्यंजन-   जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर वर्ण की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते हैं प्रत्येक व्यंजन के उच्चारण में “अ” स्वर मिला होता है “अ” के बिना व्यंजन का उच्चारण संभव नहीं है

प्रश्न- वर्णमाला में मूल व्यंजन वर्ण की संख्या कितनी है?

उत्तर- 33

प्रश्न-  हिंदी वर्णमाला में मूलतः वर्णों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 52

प्रश्न- व्यंजन के कितने प्रकार हैं?

उत्तर- 3

  1. स्पर्श व्यंजन
  2. अंतस्थ व्यंजन
  3. ऊष्म/ संघर्षी व्यंजन

प्रश्न- ‘स्पर्श व्यंजन ‘किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय हवा फेफड़ों से निकलते हुए मुंह के किसी स्थान विशेष – कंठ , तालु ,मूर्धा, दांत या होंठ का स्पर्श करते हुए निकले| वे स्पर्श व्यंजन कहलाते हैं स्पर्श व्यंजन में पीछे से आगे की ओर जाने का क्रम है { कंठ्य-तालव्य  -मूर्धन्य-दन्त्य-ओष्ठ्य}

उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजन के वर्ग हैं-

  • कवर्ग –कंठ -क,ख ,ग ,घ ,ङ
  • चवर्ग-तालु -च् छ् ज् झ् ञ्
  • टवर्ग-मूर्धा -ट् ठ् ड् ढ् ण
  • तवर्ग-दांत -ट् ठ् ड् ढ् ण
  • पवर्ग-ओष्ठ-प् फ् ब् भ् म्

प्रश्न- घोषत्व के आधार पर ‘ घोष ‘का अर्थ क्या है?

उत्तर- घोष का अर्थ है स्वरयंत्रियों में ध्वनि का कंपन

प्रश्न- अघोष किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरयंत्रियों में कंपन न हो। वे अघोष वर्ण कहलाते कहलाते हैं

Note-( हर वर्ग का पहला और दूसरा व्यंजन)

प्रश्न- सघोष /घोष किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन ध्वनियों के उच्चारण में स्वरयंत्रियों में कंपन हो | वे सघोष वर्ण कहलाते हैं

Note-(हर वर्ग का तीसरा, चौथा और पांचवां व्यंजन)

प्रश्न- प्राणत्व के आधार पर आधार पर ‘प्राण ‘ का अर्थ क्या है?

उत्तर- यहां प्राण का अर्थ ‘हवा’ से है

प्रश्न- अल्पप्राण किसे कहते हैं?

उत्तर- अल्पप्राण: जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से कम हवा निकले ।उन्हें अल्पप्राण कहते हैं

Note-हर वर्ग का पहला, तीसरा और पांचवा व्यंजन

प्रश्न- महाप्राण किसे कहते हैं?

उत्तर- महाप्राण-जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से अधिक हवा निकले। उन्हें महाप्राण कहां जाता है।
Note-(हर वर्ग का दूसरा और चौथा व्यंजन)

प्रश्न- अंत:स्थ व्यंजन किसे कहते हैं?

उत्तर- अंतस्थ व्यंजन: जिन वर्णों का उच्चारण पारंपरिक वर्णमाला के बीच अर्थात स्वरों व व्यंजनों के बीच स्थित हो ।उसे अंतस्थ व्यंजन कहते हैं

वर्ग उच्चारण स्थान सघोष,अल्पप्राण
य-तालव्य तालु
र-वर्त्स्य दंतमूल/मसूढ़ा
ल-वर्त्स्य दंतमूल/मसूढ़ा
व-दंतोष्ठय
ऊपर के दाँत+निचला ओंठ

 नोट:

(1) य ,व- अर्धस्वर  ( ध्वनि जो कभी स्वर हो कभी व्यंजन )
(2) र- लुंठित (जिसके उच्चारण में जीभ तालु से लुढ़क कर स्पर्श करें)
(3 )ल- पार्श्विक व्यंजन (जिसके उच्चारण में हवा जीभ पार्श्व / बगल से निकल जाए)।

प्रश्न- ऊष्म/संघर्षी व्यंजन किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय व मुख्य में किसी स्थान- विशेष पर घर्षण/ रगड़ खाकर निकले और ऊष्म/ गर्मी पैदा करें। उन्हें ऊष्म/ संघर्षी व्यंजन कहते हैं(ष,स , श ,ह)

वर्ग उच्चारण स्थान
श-तालव्य तालु घोष,महाप्राण
ष-वर्त्स्य दंतमूल/मसूढ़ा
स-वर्त्स्य. दंतमूल/मसूढ़ा
ह-स्वरयंत्रिय
स्वर यंत्र कंठ के भीतर स्थित

प्रश्न- उत्क्षिप्त व्यंजन किसे कहते हैं?

उत्तर- उत्क्षिप्त व्यंजन :- (ड़, ढ़)
जिनके उच्चारण में जीभ पहले ऊपर उठकर मूर्धा का स्पर्श करें और फिर झटके के साथ नीचे को आए। उन्हें उत्क्षिप्त व्यंजन कहते हैं

 नोट:(ड़, ढ़)  हिंदी के विकसित व्यंजन है ? 
 ड़ -मूर्धन्य ,सघोष ,अल्पप्राण
 ढ़- मूर्धन्य ,सघोष, महाप्राण

प्रश्न- आगत / गृहीत (नुक्ता अर्धचंद्राकार) ध्वनियाँ किसे कहते हैं?

उत्तर- हिंदी में अंग्रेजी तथा उर्दू भाषा के शब्द को शुद्ध रूप में लिखने के लिए हिंदी व्यंजनों हिंदी व्यंजनों में नुक्ता और अर्धचंद्राकार लगाया जाता है जिन्हें आगत ध्वनियां कहते हैं यह विदेशों से आगत ध्वनियां ‘अरबी फारसी अंग्रेजी’ शब्दों में किया जाता है As-(क़ ख़ ग़ ज़ फ़)

  • क़ – स्पर्शी ,कंठ + जिह्वामूल  अघोष ,अल्पप्राण
  • ख़- ऊष्म/संघर्षी, कंठ + जिह्वामूल  अघोष ,महाप्राण
  • ग़- ऊष्म/संघर्षी, कंठ + जिह्वामूल  सघोष, ,अल्पप्राण
  • ज़- ऊष्म/संघर्षी ,वर्त्स्य    सघोष, ,अल्पप्राण
  • फ़- ऊष्म/संघर्षी, दंतोष्ठय  अघोष ,महाप्राण

प्रश्न- अयोगवाह किसे कहते हैं?

उत्तर- जो वर्ण नस्वर है और न ही व्यंजन| वर्णमाला में इन्हें स्वरों के बाद और व्यंजन के पहले रखा जाता है अयोगवाह कहलाते हैं

प्रश्न- अयोगवाह की संख्या कितनी है?
उत्तर- 2 [अं,अः]

 

[ महत्वपूर्ण तथ्य ]

1- 'आगत व्यंजनों' की संख्या कितनी है- 2

2- 'संयुक्त व्यंजनों' की संख्या कितनी है- 4 [क्ष,त्र,ज्ञ,श्र]

3- 'अंतस्थ व्यंजन' कितने हैं - 4

4- 'अर्धस्वर व्यंजन' कितने हैं - 2 [य , व]

5- 'लुंठित व्यंजन' कौन से हैं -
6- 'पार्श्विक व्यंजन' कौन से हैं - 

7- 'ऊष्म /संघर्षी व्यंजन' कौन से है - स श ष ह

8- 'उत्क्षिप्त व्यंजन' कौन से हैं -  ड़ ढ़

9- 'अघोष व्यंजन' कौन से हैं - [प्रत्येक वर्ग का प्रथम तथा द्वितीय व तथा फ़ ,स, ष, श]

10- 'सघोष व्यंजन' कौन-से हैं - [प्रत्येक वर्ग के तृतीय, चतुर्थ ,पंचम वर्ण तथा ज़ ,ड़ ,ढ़ ,य ,र, ल, व तथा (सभी स्वर सघोष हैं)]

11- 'अल्पप्राण व्यंजन' कौन सा हैं- [प्रत्येक वर्ग में प्रथम ,तृतीय, पंचम वर्ण तथा अंतःस्थ वर्ण]

12- 'महाप्राण व्यंजन' कौन सा है- [प्रत्येक वर्ग के द्वितीय एवं चतुर्थ वर्ण तथा ऊष्म वर्ण]

13- 'नासिक्य के व्यंजन' कौन से हैं- [ड़, ञ ,ण, म]

14- 'कंठ व्यंजन' कौन से हैं- [क,ख ,ग ,घ ,ङ]

15- 'ए,ऐ वर्ण 'क्या कहलाते हैं- कंठतालव्य

16- 'क्ष' वर्ण किसके योग से बना है- क् + ष्

17- 'तालव्य व्यंजन' कौन से हैं- च् छ् ज् झ् ञ् श् य्

18- 'मूर्धन्य व्यंजन' कौन से है- ट् ठ् ड् ढ् ण ढ़ ष

19- 'दंत्य व्यंजन' कौन से हैं- त् थ् द् ध् न्

20- 'ओष्ठ व्यंजन' कौन से हैं- प् फ् ब् भ् म् फ़

21- 'दंत ओष्ठ व्यंजन' है- 

22- 'स्वरयंत्रीय व्यंजन' है - ह्

23- 'आगत वर्ण' कौन से हैं- 3 [ज़,फ़,ऑ]

24- 'अतिरिक्त वर्ण/(दिव् गुण वर्ण)' कौन से हैं- ड़,ढ़

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न- उपसर्ग को कहते हैं?
उत्तर- शब्दांश

प्रश्न- वे शब्दांश जो शब्द के आरंभ में लगकर नए शब्द का निर्माण करते है उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर- उपसर्ग

प्रश्न- उपसर्ग का प्रयोग होता है?
उत्तर- शब्द का आदि में

प्रश्न- पराजय में उपसर्ग है?
उत्तर- परा

प्रश्न- ‘संस्कृत’ में कौन सा उपसर्ग है?
उत्तर- सम्

प्रश्न- वे शब्दांश जो किसी क्रिया की धातु या शब्द अंत में जुड़कर अर्थ परिवर्तन की दिशाओं को प्रभावित करते हैं उन्हें क्या कहते है?
उत्तर- प्रत्यय

प्रश्न- प्रत्यय के कितने भेद है?
उत्तर- 2 (कृत प्रत्यय) , (तद्धित प्रत्यय)

प्रश्न- धातु के अंत में जोड़े जाने वाले प्रत्यय है?
उत्तर- कृत प्रत्यय

प्रश्न- ‘भुलक्कड़ ‘ शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
उत्तर- अक्कड़

प्रश्न- वे प्रत्यय जो संज्ञा ,सर्वनाम ,विशेषण शब्दों के अंत में जुड़कर उनके मूल अर्थ की दिशाओं को प्रभावित करते हैं तो क्या कहा जाता है?
उत्तर- तद्धित प्रत्यय

प्रश्न- संस्कृत भाषा से हिंदी में बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द को क्या कहते हैं?
उत्तर- तत्सम

प्रश्न- ‘अखरोट’ शब्द का तत्सम रूप है?
उत्तर- अक्षओट

प्रश्न- ‘गोबर’ का तत्सम रूप है?
उत्तर- गोमय

प्रश्न- संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से बनते हैं?
उत्तर- तद्भव शब्द

प्रश्न- ‘आखेट’ का तद्भव रूप है?
उत्तर- अहेर

प्रश्न- ‘उर्दू’ किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- तुर्की

प्रश्न- ‘चाय’ किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- चीनी

प्रश्न- ‘पत्थर’ का तत्सम रूप है?
उत्तर- प्रस्तर

प्रश्न- अफसोस, आमदनी , आराम किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- फारसी

प्रश्न- ‘बर्बर’ का विलोम शब्द है?
उत्तर- सभ्य

प्रश्न- ‘गणतंत्र ‘ का विलोम शब्द है?
उत्तर- राजतंत्र

प्रश्न- ‘आनंद’ का पर्यायवाची शब्द है?
उत्तर- प्रमोद , हर्ष , प्रसन्नता , उल्लास

प्रश्न- अखरोट’ शब्द का तत्सम रूप है?
उत्तर- अक्षओट

प्रश्न- ‘गोबर’ का तत्सम रूप है?
उत्तर- गोमय

प्रश्न- संस्कृत शब्दों में कुछ बदलाव से बनते हैं?
उत्तर- तद्भव शब्द

प्रश्न- ‘आखेट’ का तद्भव रूप है?
उत्तर- अहेर

प्रश्न- ‘उर्दू’ किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- तुर्की

प्रश्न- ‘चाय’ किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- चीनी

प्रश्न- “भीगी बिल्ली होना “का अभिप्राय क्या है?

उत्तर- डर जाना

प्रश्न- ‘अवसर का लाभ उठाना ‘ का अभिप्राय क्या है?

उत्तर- बहती गंगा में हाथ धोना

प्रश्न- कवियित्री का शुद्ध वर्तनी शब्द क्या है?
उत्तर- कवयित्री

प्रश्न- ‘पत्थर ‘ का तत्सम रूप है?
उत्तर- प्रस्तर

प्रश्न- अफसोस, आमदनी , आराम किस भाषा का शब्द है?
उत्तर- फारसी

प्रश्न- ‘स्वाधीन’ का विलोम शब्द है?
उत्तर- पराधीन

प्रश्न- ‘अज्ञ’ का विलोम शब्द है?
उत्तर- विज्ञ, प्रज्ञ

प्रश्न- ‘गणतंत्र ‘ का विलोम शब्द है?
उत्तर- राजतंत्र

प्रश्न- ‘आनंद’ का पर्यायवाची शब्द है?
उत्तर- प्रमोद, हर्ष, प्रसन्नता, उल्लास

प्रश्न- ‘आंं‌ख ‘ का पर्यायवाची शब्द है?
उत्तर- चक्षु, अंबक, दृग, अक्षि, विलोचन

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी भाषा की बोलियाॅं (सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाली बोलियां)

प्रश्न- हिंदी भाषा में कितनी उपभाषाऍं है?
उत्तर- 5

प्रश्न- हिंदी भाषा में कितनी बोलियाॅं हैं?
उत्तर- 18

प्रश्न- अपभ्रंश के कितने प्रकार हैं?
उत्तर- 7

प्रश्न- शौरसेनी अपभ्रंश के अंतर्गत कितनी उपभाषाऍं आती हैं?
उत्तर- 3 (पश्चिमी हिंदी , राजस्थानी हिंदी, पहाड़ी हिंदी)

प्रश्न- पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत कितनी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- 5 [कौरवी (खड़ीबोली ), हरियाणवी या बांगरू, ब्रजभाषा, बुंदेली , कन्नौजी ]

प्रश्न- पश्चिमी हिंदी की बोलियों को याद करने की ट्रिक – देली जी भाषा बोली गरू है ?

उत्तर-

देली – बुंदेली
जी – कन्नौजी
भाषा – ब्रज भाषा
बोली – खड़ीबोली (कौरवी )
गरू – बांगरू( हरियाणवी)

प्रश्न- कौरवी बोली और किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- खड़ीबोली

प्रश्न- हरियाणवी बोली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- बांगरू , देसवाली

प्रश्न- ब्रजभाषा बोली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- अंतर्वेदी

प्रश्न- बुंदेली का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- बुंदेलखंडी

प्रश्न- कौरवी बोली के नामकरणकर्ता कौन है?

उत्तर- राहुल सांकृत्यायन

प्रश्न- मथुरा ,आगरा, अलीगढ़ ,बरेली के क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- ब्रजभाषा

प्रश्न- झांसी ,जालौन ,हमीरपुर ,होशंगाबाद में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- बुंदेली

प्रश्न- इटावा, फर्रुखाबाद ,पीलीभीत ,हरदोई, कानपुर में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- कन्नौजी

प्रश्न- राजस्थानी हिंदी भाषा के अंतर्गत कौन – कौन सी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- मारवाड़ी ,जयपुरी, मेवाती ,मालवी

प्रश्न- पहाड़ी हिंदी भाषा के अंतर्गत कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- कुमाऊनी , गढ़वाली

प्रश्न- अर्धमागधी अपभ्रंश के अंतर्गत कौन सी उपभाषा आती है?
उत्तर- पूर्वी हिंदी

प्रश्न- पूर्वी हिंदी में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- अवधी , बघेली , छत्तीसगढ़ी

प्रश्न- अवधी बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- कोसली, बैसवाडी

प्रश्न- छत्तीसगढ़ी बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- खल्टाही , लरिया

प्रश्न- बघेली बोली अन्य किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर- रीवाई

प्रश्न- मागधी अपभ्रंश के अंतर्गत कौन सी उपभाषा आती है?
उत्तर- बिहारी हिंदी

प्रश्न- बिहारी हिंदी उपभाषा में कितनी बोलियाॅं आती हैं?
उत्तर- 3 (भोजपुरी ,मगही , मैथिली )

प्रश्न- राजस्थानी भाषा और बिहारी हिंदी भाषा के नामकरण कर्ता कौन है?
उत्तर- ग्रियर्सन

प्रश्न- भोजपुरी भाषा का नामकरण किसने किया?
उत्तर- रेमंड

प्रश्न- मैथिली भाषा का नामकरण कर्ता कौन है?
उत्तर- कोलब्रुक

प्रश्न- रीवा क्षेत्र में कौन सी बोली बोली जाती है?
उत्तर- बघेली

प्रश्न- बनारस, गोरखपुर क्षेत्र में कौन सी बोलियाॅं बोली जाती है?
उत्तर- भोजपुरी

प्रश्न- आकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- कौरवी , दक्खिनी

प्रश्न- उदासीन आकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- अवधी , बघेली

प्रश्न- ओकार बहुला में कौन-कौन सी बोलियाॅं आती है?
उत्तर- ब्रजभाषा ,बुंदेली , कन्नौजी , मारवाड़ी, कुमाऊनी, मालवी

प्रश्न- डिंगल भाषा का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- भाटभाषा

प्रश्न- पिंगल भाषा का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- नागभाषा

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया?

उत्तर- 1986 में

प्रश्न -पृथ्वी वायु एवं जल किसके संघटक हैं?

उत्तर- अजैविक के

प्रश्न -पृथ्वी का ठोस भाग जिस पर हम रहते हैं क्या कहलाता है?

उत्तर- भूमंडल

प्रश्न -पृथ्वी का कितना प्रतिशत भाग जल और कितना प्रतिशत भाग स्थल है?

उत्तर- 71% भाग जल तथा 29 भाग स्थल

प्रश्न -नीला ग्रह किस ग्रह को कहा जाता है?

उत्तर- पृथ्वी को

प्रश्न -विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 5 जून

प्रश्न -‘ई पी ए ‘ का पूर्ण रूप क्या है?

उत्तर- एनवायरमेंटल प्रोटक्शन एजेंसी

प्रश्न -जंतु एवं वनस्पति पर्यावरण है?

उत्तर- जैविक पर्यावरण

प्रश्न -वर्षा की मात्रा किस पर निर्भर करती है?

उत्तर- वायुमंडल में नमी पर

प्रश्न -हरित गृह प्रभाव से वातावरण में कौन सा परिवर्तन होता है?

उत्तर- वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की क्षमता बढ़ जाती है

प्रश्न -भारत में प्रोजेक्ट टाइगर कब प्रारंभ किया गया था?

उत्तर- 1973

प्रश्न -पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?

उत्तर- सूर्य प्रकाश

प्रश्न -विश्व जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 22 मई

प्रश्न -भारत में पर्यावरण मंत्रालय किस वर्ष में स्थापित किया गया था?

उत्तर- 1950 ईस्वी में

प्रश्न -भारत में जैव विविधता अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ था?

उत्तर- 2002 में

प्रश्न -राष्ट्रीय जैव विविधता अथॉरिटी का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर- चेन्नई में

प्रश्न -पर्यावरण निश्चयवाद के प्रतिपादक हैं?

उत्तर- कॉल रिटर्

प्रश्न -‘इको मार्ग ‘ क्या है?

उत्तर- पर्यावरण अनुकूली उपभोक्ता उत्पादन को नाम पत्रित करने की योजना

प्रश्न -राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग शोध संस्थान कहां स्थित है?

उत्तर- नागपुर

प्रश्न -पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम (ईपीए) को किस अन्य नाम से जाना जाता है?

उत्तर- छाता विधान

प्रश्न -मोंट्रियल प्रोटोकोल किस परत के क्षरण से संबंधित है?

उत्तर- ओजोन से

प्रश्न -भारत की किस नदी को जैविक मरुस्थल कहते हैं?

उत्तर- दामोदर नदी

प्रश्न -भारत में केंद्रीय गंगा प्राधिकरण की स्थापना कब की गई?

उत्तर- वर्ष 1985 में

प्रश्न -राष्ट्रीय गंगा बेसिन प्राधिकरण की स्थापना कब हुई?

उत्तर- फरवरी 2009 में

प्रश्न -वर्ष 2015 में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहां हुआ था?

उत्तर- पेरिस में (21 वाॅ)

प्रश्न -भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है?

उत्तर- गंगा का डॉल्फिन

प्रश्न -अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 22 अप्रैल

प्रश्न -भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया है?

उत्तर- 1972

प्रश्न -भारत सरकार ने वन संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में पारित किया था?

1980 में

प्रश्न -भारतवर्ष का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान है?

उत्तर- जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न -‘एगमार्क एक्ट ‘ भारत में कब लागू किया गया?

उत्तर- 1973 में

प्रश्न -‘रेड डाटा बुक’  का संबंध किससे है?

उत्तर- विलुपित के संकट से ग्रस्त जीव-जंतुओं से

प्रश्न -‘”पर्यावरण एक बाह्य शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है ” किसने कहा है?

उत्तर- रॉस

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY

हिंदी वर्णमाला में (स्वर से बनने वाले )महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न- ‘वर्णमाला ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- विभिन्न वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं

प्रश्न- ‘वर्ण ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- वह छोटी सी छोटी ध्वनि के टुकड़े नहीं किए जा सकते, वर्ण या अक्षर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘भाषा’  की सबसे छोटी इकाई क्या है?

उत्तर- वर्ण या ध्वनि

प्रश्न- ‘वर्णों ‘ के कितने प्रकार हैं?

उत्तर- दो

  • स्वर
  • व्यंजन

प्रश्न- ‘स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण ‘स्वर ‘कहलाते हैं

प्रश्न- हिंदी भाषा में ‘स्वर ‘ मूलतः कितने होते हैं?

उत्तर- 11

प्रश्न- ‘अयोगवाह ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जो वर्ण न स्वर है और न ही व्यंजन| वर्णमाला में इन्हें स्वरों के बाद और व्यंजन के पहले रखा जाता है अयोगवाह कहलाते हैं

प्रश्न- ‘अयोगवाह ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 2

  • अं
  • अः

प्रश्न- ‘स्वर ‘ के कितने प्रकार हैं?

उत्तर- 6

  • 1-मात्रा/ उच्चारण-काल के आधार पर
  • 2-जीभ प्रयोग के आधार पर
  • 3-मुख- द्वार (मुख विवर )के खुलने के आधार पर
  • 4-ओंठों की स्थिति के आधार पर
  • 5-हवा के नाक व मुंह से निकलने के आधार
  • 6-घोषत्त्व के आधार पर

प्रश्न- “मात्रा/ उच्चारण-काल के आधार पर “स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

  • ह्रस्व स्वर
  • दीर्घ स्वर
  • प्लुत स्वर

प्रश्न- ‘ह्रस्व स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में कम समय (एक मात्रा का समय )लगता है ह्रस्व स्वर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘दीर्घ स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में ह्रस्व स्वर से अधिक समय (2 मात्रा का समय) लगता है दीर्घ स्वर कहलाते हैं

प्रश्न- ‘दीर्घ स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 8

प्रश्न- ‘ह्रस्व स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘प्लुत स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिनके उच्चारण में दीर्घ से भी अधिक समय लगता है| प्लुत स्वर स्वर कहलाते हैं

  • रा ऽ ऽ ऽ म

प्रश्न- जीभ के प्रयोग के आधार पर स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

  • अग्र स्वर
  • मध्य स्वर
  • पश्च स्वर

प्रश्न- ‘अग्रसर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में जीव का अग्रभाग काम करता है उन्हें अग्रसर कहते हैं

प्रश्न- ‘अग्रसर ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर-4

प्रश्न- ‘मध्य स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर-जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का मध्य भाग काम करता है उन्हें मध्य स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘मध्य स्वर’ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 1 (अ)

प्रश्न- ‘पश्च स्वर’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में जीभ का पश्च भाग काम करता है उन्हें पश्च स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘पश्च स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 6

प्रश्न- ‘मुख्य द्वार के खुलने के आधार पर’  स्वरों की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4

  • विवृत
  • अर्ध-विवृत
  • अर्ध- संवृत
  • संवृत

प्रश्न- ‘विवृत’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य -द्वार पूरा खुलता है उन्हें विवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘अर्धवृत्त’  किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य- द्वार आधा खुलता है उन्हें अर्धवृत्त कहते हैं

प्रश्न- ‘अर्धवृत्त’  की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4 (अ ऐ औ ऑ)

प्रश्न- ‘अर्ध-सवृत ‘किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य द्वार आधा बंद रहता है उन्हे अर्ध-सवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘संवृत’ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में मुख्य द्वार लगभग बंद रहता है उन्हें संवृत कहते हैं

प्रश्न- ‘संवृत ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर- 4

प्रश्न- ‘ओंठों की स्थिति के आधार पर ‘स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- 2

  • अवृत्त मुखी
  • वृत्त मुखी

प्रश्न- ‘अवृत्त मुखी ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में ओंठ वृतमुखी या गोलाकार नहीं होते उन्हें अवृत मुखी कहते हैं

प्रश्न- ‘अवृत मुखी’  की संख्या कितनी है?

उत्तर- 6

प्रश्न- ‘वृत्त मुखी ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में ओंठ वृत्त मुखी या गोलाकार होते हैं उन्हें वृत्त मुखी कहते हैं

प्रश्न- ‘वृत्त मुखी ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 5

प्रश्न- ‘हवा के नाक व मुंह से निकलने के आधार पर ‘ स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- दो

प्रश्न- ‘निरनुनासिक स्वर ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में हवा केवल मुंह से निकलती है उन्हें निरनुनासिक स्वर कहते हैं

प्रश्न- ‘निरनुनासिक स्वर ‘की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘अनुनासिक स्वर ‘किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन स्वरों के उच्चारण में हवा मुंह के साथ-साथ नाक से भी निकलती है उन्हें अनुनासिक स्वर कहते हैं

  • अँ
  • आँ
  • इँ

प्रश्न- ‘अनुनासिक स्वर ‘ की संख्या कितनी है?

उत्तर- 3

प्रश्न- ‘घोषत्त्व के आधार पर ‘ स्वर की संख्या कितनी है?

उत्तर- दो

  • घोष
  • सघोष

प्रश्न- ‘घोष ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन वर्णों के उच्चारण मे स्वर तंत्रियों में श्वास का कंपन होता है उन्हें घोष कहते हैं

प्रश्न- ‘सघोष ‘ किसे कहते हैं?

उत्तर- जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में जब कंपन होता है उसे सघोष कहते हैं

Note- सभी स्वर सघोष होते हैं

 

हमारे वॉट्स्ऐप ,फेसबुक और ट्विटर पेज को फॉलो करने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/basicshikshakhabar.in
https://twitter.com/basicshiks26791

https://chat.whatsapp.com/JY1nv183jemIS9TzlUMAjY